कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, December 7, 2021

कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

उप निर्वाचन 2021 एवं धान खरीदी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






बिलासपुर 07 दिसम्बर 2021। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. सारांश मित्तर ने आज कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। 

उन्होंने उप निर्वाचन 2021 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने  के लिए सभी अधिकारियों को चैकस और सतर्क रहने कहा। कलेक्टर ने कहा कि 1 दिसम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें और कानून व्यवस्था पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सद्भावनापूर्ण वातावरण बना रहें, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना तंत्र मजबूत रखना जरूरी है। 

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप सहित सभी अन्य विभागीय दण्डाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment