पिता-पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मशार, नशीली दुध पिलाकर परिवारों को सुलाकर अंधेरे में करते थे नाबालिग बेटी से गलत काम , मां पकड़ा तो मामले का हुआ खुलासा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, December 13, 2021



 पिता-पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मशार, नशीली दुध पिलाकर परिवारों को सुलाकर अंधेरे में करते थे नाबालिग बेटी से गलत काम , मां पकड़ा तो मामले का हुआ खुलासा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


झरिया में रविवार को एक पिता पर रिश्ते को शर्मशार करने का आरोप लगा है। झरिया थाना क्षेत्र की रहनेवाली 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री ने अपने 47 वर्षीय चालक पिता पर गलत नीयत से पहले छेड़छाड़ करने, फिर दुष्कर्म का प्रयास व बाद में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


रविवार की रात आठवीं की छात्रा अपनी मां के साथ झरिया थाना पहुंचकर शिकायत की। छात्रा ने रोते हुए बताया कि करीब तीन माह से पिता मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर मां व छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देता था। डर से हम किसी को कुछ बता नहीं पा रहे थे। शनिवार की रात मां ने पिता को मेरे साथ गलत हरकत करते देख लिया। जब मां ने विरोध किया तो पिता ने हमलोगों के साथ मारपीट की। घर में ताला लगा कर हमलोगों को बाहर कर दिया। पुत्री ने कहा कि पिता अपने साथ एक हथियार भी रखे था। उसी से हमलोगों को जान से मारने की बात कह रहा है। हालांकि छात्रा ने जो आवेदन दिया है, उसमें गलत नीयत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा छात्रा, उसकी मां व पिता से पूछताछ कर रहे हैं। कहा कि छानबीन के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।


एक ही कमरे में रहता पूरा परिवार


छात्रा की मां ने पुलिस से कहा कि एक ही कमरे में पति, एक पुत्र व पुत्री के साथ रहते हैं। एक ही चौकी है। पुत्री नीचे सोती है। रोज पति हमको दूध में नशा का सामान मिलाकर पीने देता था। हम दूध पीकर सो जाते थे। सुबह ही उठते थे। शनिवार की रात हमको दूध में कुछ कड़वाहट लगी। हम बिना दूध पीये ही लेट गए। रात में देखा कि पति ने घर की सारी लाइट बंद कर दी। उसके बाद वह पुत्री के बगल में जाकर सो गया। इसके बाद पुत्री के साथ गलत काम करने लगा। हमने उठ कर लाइट जलाई। इसके बाद पुत्री ने रोते हुए सारी जानकारी दी। पति का विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की। हमलोगों को घर से बाहर निकाल दिया। पति टेंपो चालक है।


पुलिस आरोपित पिता से थाना में पूछताछ कर रही है। मामले की हर बिदु से छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment