पति ने अपने दोस्तों से पत्नी से बलात्कार करवाकर होता था खुश, फिर पत्नी ने उठाई ये कदम, जानें...
'हमसफर मित्र न्यूज'
पुणे : पुणे जिले के बारामती में पति-पत्नी के रिश्ते पर कालिख पोतने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बारामती के एक युवक ने अपने कुछ दोस्तों को घर पर बुलाया और खुद की पत्नी का बलात्कार कराया। यह चौंकाने वाली वारदात पिछले तीन सालों से चल रही थी। आरोपी पति अपनी पत्नी का बलात्कार करा रहा था। आरोपी द्वारा लगातार किए जा रहे शोषण से तंग आकर पीड़ित महिला ने आखिरकार बारामती शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है, उसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है और कुछ आरोपियों को ढूंढा जा रहा है।
क्या है मामला?
पुणे जिले के बारामती तालुके के एक गांव की युवती की 2016 में एक युवक से शादी हुई थी। हालांकि शादी के बाद कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच यौन समस्या बन गई। पति समलैंगिक था, वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाता था। शुरुआत में कुछ दिन पत्नी इसे नजरअंदाज किया। हालांकि बाद में यह समस्या बढ़ती गई।
ऐसे में आरोपी ने एक दिन अपनी बीबी के व्हाट्सएप नंबर से अपने दोस्त को मैसेज किया और मिलने के लिए बुलाया। दोस्त जब घर आया तो विकृत पति ने दोस्त से अपनी पत्नी का बलात्कार करने के लिए कहा। दोस्त जब उसकी पत्नी का ब्लात्कार कर रहा था तब विकृत पति खुश हो रहा था। 2017 से 2021 के बीच विकृत पति ने इसी तरह से अपने अलग-अलग दोस्तों से पत्नी का बलात्कार कराया। पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के लिए रोज पति अलग-अलग दोस्तों को घर लाता था।
पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हुआ। 6 महीने दोनो में विवाद चला फिर आरोपी ने माफी मांगा। लेकिन फिर से वही सब शुरू हो गया, उसके बाद पत्नी मायके चली गई। उसने अपने घरवालों को पूरी कहानी बता दी। उसके बाद पीड़िता के परिवार ने बारामती शहर पुलिस थाने में जाकर 7-8 लोगों के खिलाफ शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है।
No comments:
Post a Comment