भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एसईसीएल में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, December 6, 2021



भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एसईसीएल में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया  

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


     




  बिलासपुर । आज दिनांक 06-12-2021 को एसईसील मुख्यालय प्रांगण में भारत-रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) श्री एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल साहब एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रद्धासुमन अर्पित कर स्मरण किया गया।

        कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं गौतम बुद्ध के चित्र के समीप उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप-प्रज्ज्वलित किया गया उपरांत पुष्प अर्पित किया गया। 

         इस अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा में उपस्थित अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त सह कार्मिक) श्री एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल साहब एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।  इस अवसर पर श्री रामसिंह एवं श्रीमती दिशा खोब्रागढ़े ने महात्मा गौतम बुद्ध, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समीप ’’बुद्ध वंदना’’ व ’’पंचशील पाठ’’ किया ।


No comments:

Post a Comment