ट्रेन के आगे कूदकर देवर-भाभी ने की आत्महत्या, 12 दिन पहले भागे थे घर से
करनाल से हिमांशु नारंंग की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
करनाल. हरियाणा के करनाल जिले के गांव घोघड़ीपुर निवासी 27 वर्षीय अमन और 34 वर्षीय परमजीत ने शान-ए-पंजाब ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पिछले 12 दिनों से दोनों ही घर से फरार थे. सुबह परिजनों को उनकी मौत का पता चला. रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घोघड़ीपुर गांव निवासी राय सिंह ने बताया कि अमन और परमजीत आपस में देवर-भाभी लगते हैं. परमजीत की 12 साल पहले मनोज के साथ शादी हुई थी. उसके तीन बच्चे हैं. अमन की शादी नहीं हुई है. कुछ दिनों पहले अमन-परमजीत घर से फरार हो गए, जिन्हें तलाश कर 15 दिन बाद घर ले आए थे.
परमजीत अपने बच्चों के पास रह रही थी और अमन को गांव से भगा दिया. लेकिन कुछ दिन पहले फिर दोनों लापता हो गए थे. किसी ने फोन करके बताया कि अमन रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ पड़ा है, उसके साथ एक महिला भी है. परिवार ने देखा तो अमन और परमजीत मिले. दोनों के आपस में संबंध थे.
वहीं गांव के एक और निवासी ने बताया कि सुबह पता चला कि अमन व परमजीत ने सुसाइड कर लिया. दोनों गांव से फरार थे. वो शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लेकर जाएंगे. सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे रेलवे ट्रैक पर शव की सूचना मिली थी.
युवक की तलाशी लेने पर मिले आधार कार्ड से पता चला कि अमन गांव घोघड़ीपुर निवासी है. महिला की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई. ये सुसाइड केस है. सुसाइड के कारणों का पता लगाया जाएगा. दोनों ने शान-ए-पंजाब ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है. फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
No comments:
Post a Comment