9 दिसम्बर : जानिए आज आपके लिए क्या है खास, पढिए आज का राशिफल में... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, December 9, 2021

 जय श्री परशुरामजी

9 दिसम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग

'हमसफर मित्र न्यूज' 


09 दिसम्बर 2021 दिन-गुरुवार 
विशेषः- गुरूवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है ।
ऋतुः- हेमन्त ऋतु
मासः- मार्गशीर्ष माह
पक्षः- शुक्ल पक्ष
तिथिः- षष्ठी तिथि 07:55:08 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि
तिथि स्वामीः- षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं।
नक्षत्रः- घनिष्ठा 09:51:07 तक तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र 
नक्षत्र स्वामीः- घनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तदोपरान्त शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी है।
दिशाशूलः- गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें।
राहुकालः- आज का राहु काल 01:31:00 से 02:48:00 तक
तिथि का महत्वः- इस तिथि में नीम नही खाना चाहिए यह तिथि मंगल कार्य, संग्राम, शिल्प, वास्तु, भूषण के लिए शुभ है।


आज का राशिफल 9 दिसंबर 2021

मेष 

नये कारोबार को लेकर प्लान बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। संतान की दिक्कतों को सावधानी पूर्वक सुनें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

राशि रत्न मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य

 

वृषभ 

मकान निर्माण से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। ऑफिस के सहयोगी आपकी सराहना करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने काम के प्रति सकारात्मक रहें। सभी के प्रति समान दृष्टिकोण रखें। कारोबार को आगे बढ़ाने के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

राशि धातु लोहा, सीसा

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना, नीलम

 

मिथुन 

आपके कौशल की लोग सराहना करेंगे। आपकी सलाह को काफी महत्व मिलेगा। पार्टनरशिप के व्यवसाय में धन लाभ होगा। फील्ड में काम करने वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शासकीय दफ्तर से जुड़े लोगों के लिये दिन तनावपूर्ण हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

राशि धातु चाँदी, सीसा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा, नीलम 

 

कर्क 

अपने मित्रों के साथ गोपनीय प्लान की चर्चा न करें। हालांकि आपकी किसी योजना का अन्य लोगों को पता चल सकता है।कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ठंड के कारण पेट से जुड़ी  शिकायत हो सकती है। आज नया काम शुरू करने से बचें। विरोधियों पर नजर रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

राशि धातु चांदी, तांबा

शुभ/अनुकूल रत्न मोती, पुखराज तथा मूंगा

 

सिंह 

आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। सम्पत्ति या दुकान आदि पर निवेश करने के लिये दिन शुभ है। दाम्पत्य जीवन की समस्या दूर होगी। किसी से क्रोध में बात न करें। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

 राशि स्वामी सूर्य

रंग सुनहरा

अंक 5

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न माणिक्य, मूंगा, पुखराज

 

कन्या 

आज आपको सावधान रहना होगा। शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं। लाइफ पार्टनर की बातों और सलाह की अनदेखी न करें। नौकरी के लिए किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। आज का दिन शुभ है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। ऑफिस के काम देरी होगी। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा तथा नीलम


तुला 


पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। मानसिक, बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। अपना काम स्वयं ही करें नया निवेश करने के लिये दिन शुभ है। दंपत्तियों के बीच आपसी सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। अनजान लोगों की बातों में न आएं।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

राशि धातु लोहा

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना तथा नीलम

वार शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार

 

वृश्चिक 

आज का दिन ठीक रहेगा। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। निर्माण कार्यों के लिये आज दिन शुभ है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। अपने काम के प्रति सजग रहें। किसी के साथ विवाद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

राशि धातु तांबा, लोहा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज


धनु 

दफ्तर से जुड़े किसी कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों को दिक्कत हो सकती है। भागदौड़ के चलते थकान होगी। किसी के साथ विवाद सामने आ सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। निवेश के लिये दिन बेहतरीन है। 

राशि स्वामी बृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज तथा माणिक्य


मकर 

छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। बच्चों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।सेहत का ध्यान रखें। जमीन जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, लोहा

 

कुंभ

आज खुश रहेंगे। नए काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने की योजना बना सकते हैं।  रियल स्टेट के व्यापारियों के लिये समय बहुत शुभ है। आज परिवार के साथ घूमने के लिए जाएंगे। कुसंगति से दूर रहें। भारी काम करते समय लापरवाही न करें।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

राशि धातु चांदी, सोना

 

मीन

वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है। दफ्तर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। कुछ जरूरी खर्चे सामने आ सकते हैं। शान्तिपूर्वक अपना समय बिताने का प्रयास करें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज, मोती तथा मूंगा



पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment