महिला के साथ 8 महिने तक गैंगरेप कर 2 लाख में बेचा..... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, December 12, 2021

 

महिला के साथ 8 महिने तक गैंगरेप कर 2 लाख में बेचा.....

'हमसफर मित्र न्यूज' 


रोज आपको रेप से जुड़ी हज़ारों घटनाएं देखने, सुनने, और पढ़ने को मिलती होगी। आगे भी मिलेगी क्योंकि हमारे समाज ने इन वारदातों का या तो अपना लिया है या अनदेखा कर दिया गया है। जो चंद लोग लड़ रहे है, वो पीड़िता और उसका परिवार है। यदि आप महिला है और ये खबर पढ़ रहें है तो जागरुक और सुरक्षित रहिए। और यदि आप पुरुष है और ये खबर पढ़ रहें है तो अपनी आस पास की महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराईए।


हज़ारों रेप मामलों मे से एक, यह गैंगरेप का मामला राजस्थान के भरतपुर का है। यहां पर एक दलित महिला के साथ पहले रेप किया गया। उसके बाद उसे 2 लाख रुपए में बेच दिया गया।


मायके जा रही थी महिला:


महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान उसे डीग बस स्टैंड पर मथुरा का गोवर्धन निवासी महेश शर्मा नाम का एक युवक मिला। उस व्यक्ति ने महिला को भावनात्मक तौर कमज़ोर पाकर उसका फायदा उठाना चाहा। और इसी इरादे से उसे नौकरी का झांसा देकर भरतपुर लेकर गया। वहां उसने अपने साथियों के साथ महिला का कई बार रेप किया। कुछ माह बाद आरोपी ने महिला को करौली के डांडागांव निवासी एक व्यक्ति को विधवा बेटी बता कर 2 लाख रुपए में बेच दिया। वहां पीड़िता करीब 8 महीने तक बंधक बनी रही। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment