जय जय श्री परशुरामजी
15 दिसम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
15 दिसम्बर2021 बुधवार, मार्गशीर्ष , शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, दिन बुधवार, सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतुः, राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक, द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 02 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आंरभ भरणी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ,शिवयोग अगले दिन प्रातः 07 बजकर 17 मिनट तक , चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफलः
मेष
घरेलू कार्यक्रम का आयोजन होगा। काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। ऑफिस के सहयोगियों की मदद से आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। भौतिक संसाधन जुटाएंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। लाइफ पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
राशि धातु तांबा, सोना
राशि रत्न मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
वृषभ
ऑफिस में खुशखबरी मिलेगी। अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है।परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आप दान, धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करेंगे। किसी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा तनाव न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अनजान लोगों की वजह से आपको कुछ उलझन हो सकती है।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
राशि धातु लोहा, सीसा
शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना, नीलम
मिथुन
धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ समय बिता पाएंगे। जोखिम वाले कार्य करने से बचें। अनजबियों से सावधान रहें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
राशि धातु चाँदी, सीसा, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा, नीलम
कर्क
उलझन में रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। अपने लाइफ पार्टनर से हर बात को शेयर करें। अनजान लोगों से सामने गोपनीय चर्चा करने से बचें। आपको कहीं जाना पड़ सकता है।दफ्तर में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। बाहरी खानपान काे टालें।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
राशि धातु चांदी, तांबा
शुभ/अनुकूल रत्न मोती, पुखराज तथा मूंगा
सिंह
किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। आपको खानपान पर संयम रखना होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दिनभर खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव रहेगा। जमीन या मकान में निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
राशि धातु तांबा, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न माणिक्य, मूंगा, पुखराज
कन्या
व्यवसायियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे। अपने शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना होगा। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें। सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
राशि धातु चांदी, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा तथा नीलम
तुला
नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी। सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। कुसंगति से बचें। नशापान से दूर रहें। आज किसी गैरजरूरी कार्य में खर्च कर सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
राशि धातु लोहा, चांदी
शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना तथा नीलम
वृश्चिक
सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वभाव की सभी सराहना करेंगे। बातचीत के दौरान सतर्क रहें। नए काम से फायदा होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
राशि धातु तांबा, लोहा, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
धनु
सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों के लिए संबंधियों से मिलने जा सकते हैंं। अनजान लोगों से सावधान रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
राशि धातु कांस्य
शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज तथा माणिक्य
मकर
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहरी खानपान से बचें। परिवार के बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। कामकाजी लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। गोपनीय चर्चा हर किसी के साथ न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
राशि धातु चांदी, लोहा
शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, पन्ना तथा हीरा
कुंभ
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके काम निर्धारित समय पर पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट पर अमल शुरू कर सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन करें।सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
राशि धातु चांदी, सोना
शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, हीरा, पन्ना
मीन
परिवार के किसी सदस्य तबियत बिगड़ सकती है। रिश्तेदारों की ओर कुछ दुखद खबर मिल सकती है। काराेबार में लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों की दिक्कतों काहल निकलेगा। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
राशि धातु कांस्य
शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज, मोती तथा मूंगा
No comments:
Post a Comment