12 दिसम्बर : जानिए आज का राशिफल एवं आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, December 12, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

12 दिसम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


12/12/21 रविवार मार्गशीर्ष  ,शुक्ल पक्ष ,तिथि नवमी,नवमी तिथि 08:02 PM तक उपरांत दशमी , नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:00 AM तक उपरांत रेवती | ,व्यातीपात योग 05:45 AM तक, उसके बाद वरीयान योग ।
राहुकाल 04:19 PM से 05:38 PM तक है ।चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा ।

आज का राशिफलः

मेष

गाड़ी सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। किसी से विवाद हो सकता है। बिना वजह चिंता तथा तनाव में रहेंगे। जरूरी काम न हो तो यात्रा को टाल दें। रिश्तेदारों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। ज्यादा जोखिम लेने से  बचें। अनजान शख्स आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

राशि रत्न मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य

वृषभ 

धर्म-कर्म की ओर रूझान बढ़ सकता है। घर-परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। लंबित काम पूरे होंगे।  सत्संग के मौके मिलेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु शांत रहेंगे। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे होंगें.

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

राशि धातु लोहा, सीसा

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना, नीलम

मिथुन 

आप अपनी जवाबदारी को पूरा कर पाएंगे। प्रभु पर विश्वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। आपकी योजना को लोग सराहेंगे। दिनचर्या में सुधार होगा। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे। प्रतिष्ठा मिलेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगा।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

राशि धातु चाँदी, सीसा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा, नीलम 

कर्क 

किसी की कड़वी बातों पर ध्यान न दें।  घरेलू मामले को लेकर तनाव बना रहेगा। ज्यादा  जोखिम न लें। स्थानांतरण या परिवर्तन हो सकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज बिना वजह खर्च होगा। बुजुर्गों की सेवा करें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

राशि धातु चांदी, तांबा

शुभ/अनुकूल रत्न मोती, पुखराज तथा मूंगा

सिंह 

कारोबार की स्थिति मनोनुकूल रहेगी। तनाव दूर होगा। निवेश फायदेमंद रहेगा। अशुभ सूचना  मिल सकती है। अनजान लोगों से लेन-देन करते समय में सावधान रहें। विरोधियों से दूर रहें। रूकी  हुई रकम मिलने होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। 

 राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

राशि धातु तांबा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न माणिक्य, मूंगा, पुखराज

कन्या 

नया कारोबार शुरू करने की बनेगी। कारोबार में लाभ होगा। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोग खुश रहेंगे। धन प्राप्ति होगी। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कमजोर लोगों की मदद करने का प्रयास करें।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न पन्ना, हीरा तथा नीलम

तुला 

दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। मित्रों की मदद कर सकेंगे। आपकी सराहना होने के साथ पूछ-परख बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। सत्संग से लाभ मिलेगा। आपका तनाव दूर होगा। सेहत में सुधार होगा। प्रसन्न रहेंगे। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

राशि धातु लोहा, चांदी

शुभ/अनुकूल रत्न हीरा, पन्ना तथा नीलम

वार शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार

स्वभाव चर

तत्व वायु

प्रकृति सम

आराध्यदेव मां दुर्गा

 वृश्चिक 

कारोबार ठीक चलेगा। यात्रा का कार्यक्रम तय हो सकता है। धन लाभ होगा। सभी कार्य  आपके अनुकूल रहेंगे। किसी प्रबुुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप बेहद खुश और सकारात्मक रहेंगे। अचानक लाभ होगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

राशि धातु तांबा, लोहा, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज

धनु 

यात्रा लाभदायक रहेगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी  सफलता मिलेगी। पुराना रूका काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। धन लाभ होगा। आसपड़ोस का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से मुलाकात फलदायक साबित होगा।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज तथा माणिक्य

मकर 

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से निराशा का भाव जागृत हो सकता है। निजी बात किसी शेयर न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अनजान लोगों को भरोसा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खानपान का ध्यान रखना होगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, लोहा

शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, पन्ना तथा हीरा

कुंभ

सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।  खुुश रहेंगे। संसाधन में वृद्धि होगी। निवेश करने से लाभ होगा। कार्यस्थल पर  साथियों का साथ मिलेगा। अज्ञात बाधा दूर होगी। तनाव कम होंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी। समय आपके अनुकूल है। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

राशि धातु चांदी, सोना

शुभ/अनुकूल रत्न नीलम, हीरा, पन्ना

मीन 

पैतृक मामलों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। आज आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। भौतिक संसाधन जुटाने पर  खर्च हो सकता है। अचल संपत्ति से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। आज यात्रा पर जा सकते हैं। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर

राशि धातु कांस्य

शुभ/अनुकूल रत्न पुखराज, मोती तथा मूंगा


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment