दो बहनों से रेप के आरोप में मामा और भाई सहित 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, December 14, 2021

 

दो बहनों से रेप के आरोप में मामा और भाई सहित 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


लातूरः महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो किशोरी बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में परिजन सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।


अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनों ने मामा के उत्पीड़न से तंग आकर घर छोड़ दिया था और पुणे चली गई थीं, जहां से उन्हें इस साल जुलाई में बचाया गया और उन्हें यहां के मुरुड स्थित बाल गृह में रखा गया। उन्होंने बताया, ‘‘दोनों बहनें, मां के घर छोड़कर चले जाने और पिता के नशेड़ी बनने के बाद अपनी दादी के साथ रहती थीं।


उन्होंने बताया कि उनके मामा और रिश्ते के भाई ने उनके साथ दुष्कर्म किया। बड़ी बहन की उम्र 17 साल है और उसकी इस साल मई में शादी हुई थी लेकिन वह अपना ससुराल छोड़कर वापस आ गई थी। छोटी बहन की उम्र 15 साल है।’’


सहायक पुलिस निरीक्षक दीपाली गीते ने बताया कि दोनों बहनों ने पांच दिसंबर को एमआईडीसी और गेटगांव पुलिस थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में बड़ी बहन का पति और परिजन शामिल हैं जिनपर बाल विवाह और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment