बिल्हा क्षेत्रों में विधिक सेवा जन जागरण कार्यक्रम सम्पन्न
'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जनजागरूक कार्यक्रम आज दिनांक 13 नवंबर 2021 दिन शनिवार को बिल्हा क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। बिल्हा विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश माननीय श्रीमान श्याम कुमार साहू एवं माननीय श्रीमान पार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में बिल्हा नगर एवं आसपास क्षेत्रों में एडवोकेट श्री श्याम कार्तिक पटेल एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के वॉलंटियर श्री मनितोष सरकार द्वारा सफलता पूर्वक कार्यक्रम को सम्पन्न किए गए। बिल्हा शनिचरी बाजार एवं भैसबोड भाठा में निशुल्क कार्यक्रम के तहत विधिक कानूनी जानकारी दी गई, जिसमें भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे एवं कानूनी जानकारी का तथा अपना शासकीय हक के बारे में अहम जानकारियां प्राप्त किए।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश पर 14 नवम्बर तक गांव-गांव में कानूनी जानकारी देने का कार्यक्रम किया जा रहा है। एडवोकेट श्री श्याम कार्तिक पटेल एवं वॉलंटियर मनितोष सरकार द्वारा लगातार कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्थानीय जनताओं को कानूनी लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, इसके तहत कल रविवार को भी सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment