जन जागरण अभियान को लेकर कांग्रेस भवन बिलासपुर मे अहम बैठक हुई - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, November 13, 2021



 जन जागरण अभियान को लेकर कांग्रेस भवन बिलासपुर मे अहम बैठक हुई

 गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट

'हमसफर मित्र न्यूज' 




बिलासपुर । जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  ने शुक्रवार को जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें अध्यक्षों की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर संगठन के कार्यों के बारे में चर्चा हुई।महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी,शहर व ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पान्डेय भी उपस्थित थे।       

बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अपने-अपने ब्लॉक  में 14नवंबर से29 नवंबर तक जन जागरण अभियान पदयात्रा निकालने की रूपरेखा बना लें।

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि जिला और ब्लाक अध्यक्षों को मजबूती के साथ काम करना होगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह भी प्रत्येक ब्लॉक में जन जागरण अभियान चलाएंगी। इसमें केंद्र में बैठे मोदी सरकार के झूठे वायदों, उनके भ्रष्टाचार और बेबुनियादी बयानों से लोगी को अवगत कराना होगा।उन्होंने सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि जन जागरण अभियान पद यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार की झूठे वादे ,बढती महगाई और छ.ग.सरकार की जनहित कार्यों कै जनता तक पहुचाना है।

14नवंबर से 29 नवंबर तक जिला और ब्लॉक लेवल पर केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लेकर आमजन तक देश में बढती महंगाई बेरोजगारी, आर्थिक मंदी सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी सीधे जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की नाकामियों ,गलत फैसलों की जानकारी जनता को देगी।ऊन्होने कहा कि जन के जागरूकता अभियान को लेकर सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपना अपना रोड मैप की तैयारी कर ले। चाहें तो सभी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गली मोहल्ले हाट बाजार मे जाकर नुक्कड़ सभाएं कर केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों की जानकारी जनता को दे सकते हैं। बैठक में शहर व ग्रामीण अध्यक्ष सहित शहर के चारों ब्लाक सहित ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment