ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सपंन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, November 13, 2021



 ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सपंन्न

 गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

'हमसफर मित्र न्यूज' 




मस्तुरीःब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की प्रथम  बैठक 13नवंबर2021शनिवार को पचपेड़ी विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व मे संपन्न हुई। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार से गठन किया गया पार्टी को मजबूत करने और सदस्यता विस्तार मे अधिक से अधिक सदस्यों को जोडने और आपसी सामंजस्य बैठाकर कार्य करने के लिए अपने कार्यकारिणी को संबोधित किया।

मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ,प्रदेश सचिव किरण तिवारी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,ब्रम्हदेव सिह,लक्ष्मी भार्गव (उपाध्यक्ष)सरपंच,उत्तरा रात्रे सरपंच जोंधरा, अखिलेश दुबे,अनिल कैवर्त नगरपंचायत अध्यक्ष,अमित पान्डेय एलडरमेन मल्हार, रघुराज पान्डेय,के उपस्थिति में में संपन्न हुआ बैठक में मस्तुरी ब्लॉक से ब्लॉक कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मिलित हुवे। 

बैठक में संगठन के मजबूती के लिए सभी ने अपने अपने शब्दों से छ.ग.राज्य सरकार के उपलब्धियों नए नए योजनाओं और केंद्र सरकार की नाकामियों  को गिनाए और कहा कि  बूथ लेवल कार्यकारिणी कार्याकर्ताओं की गठन की गई है उन्हें संगठन के माध्यम से जिम्मेदारी देकर शासन की योजनाओं को अपने बूथ के प्रत्येक घरों तक ले जाने हेतु बात रखी गई। 

बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।और वर्तमान में उनके बूध के अंतर्गत यदि किसी भी व्यक्ति को परेशानी हो रही है तो हमारे बूथ लेवल के कार्यकर्ता सूची तैयारी कर ब्लॉक और जिला के संगठन प्रमुख के पास अवगत कराते हुए सहयोग प्रदान करने को कहा गया। 

प्रथम कार्यकारिणी के बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी को अपने पद के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देश दिए और सदस्यता ग्रहण कराए अपने कार्यकारिणी के संबंध में कहा कि निश्चित रूप से हम सभी मिलकर अपेक्षा में खरा उतरेंगे एवं संगठन को मजबूत करेंगे।

कार्यकारिणी बैठक में अजय शर्मा,दिनेश तिवारी महामंत्री, आर.के वर्मा,उदय भार्गव  ब्लॉक उपाध्यक्ष,मुकेश बंजारे महामंत्री, भोला साहू उपाध्यक्ष,ताराचंद वर्मा, कार्तिक पटेल, दीपक सिह महामंत्री,नोहर साय,अफजल शेखमहामंत्री ,उमाशंकर मधुकर महामंत्री,विजय नामदेव उपाध्यक्ष,कांति भारद्वाज, बजरंग चंद्राकर, राकेश तिवारी,राजनारायण तिवारी,बिंदु जायसी,विमला मानिकपुरी,धनेश बांधे, डी.पी साहू,मनसा राम मिरी, लल्लू यादव ,दिनेश पाल ,राम पटेल, मनोज कौशिक, संतोष चंद्राकर,आशिष यादव, विक्की नायक,दीपेश्वर प्रसाद,देवेंद्र भारद्वाज, राजेश कुर्रे, घासुसेन सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment