3 नवंबर : जानिए आज महिने के तीसरे दिन कैसे बिताएंगे आप पढ़ें आज का राशिफल में... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, November 3, 2021

 जय परशुरामजी

3 नवंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


3 नवंबर 2021 द‍िन बुधवार को कार्त‍िक मास का कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि 09.02 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. हस्त नक्षत्र रहेगा 09.58 तक, उसके बाद चित्रा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी. चंद्रमा 08.54 तक कन्या राशि में रहेंगे, उसके बाद तुला राश‍ि में प्रवेश कर जाएंगे. और भगवान सूर्य तुला राश‍ि में व‍िराजमान हैं. विजयमुहूर्त का समय होगा दोपहर 01.54 से 02.38 बजे तक तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं. राहुकाल का समय होगा 12.04 से 13.27 बजे तक. राहुकाल में माना जाता है क‍ि महत्वपूर्ण या शुभ काम करने से बचना चाह‍िए. द‍िशा शूल रहेगा उत्तर. इसल‍िए उत्तर द‍िशा की यात्रा करने से बचें.

आज का राशिफलः

मेष 

आज खुशखबरी मिल सकती है।  स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। नेत्र पीड़ा, पीठ या पैर दर्द से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। आपको अपने लक्ष्यों के बारे में उपयोगी योजना बनाने की आवश्यकता है।  जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। धन लाभ के योग नहीं है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आलस्य न करें।

वृषभ 

सावधान रहें, जोखिम न लें। कुछ नुकसान की आशंका है। बिना विचारे निवेश न करें तो बेहतर होगा। आज पदोन्नति से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज आपको पेट संबंधित रोगों से सचेत रहना चाहिए और ध्यान रहें। कुसंगति से दूर रहें। परिजनों के साथ घूमने के लिए बाहर जाएं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। किसी से मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन 

आप पर जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।  वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। परिवार के साथ समय बिताएं। नौकरीपेशा वालों के लिए पूरा दिन व्यस्तता का रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। अकारण किसी से विवाद हो सकता है। खर्च सावधानी से करें।

कर्क 

आपका  परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। मानसिक तनाव लेने से बचें।  संतान की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। उनके साथ समय बिताएं।  भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। काम आसानी से पूरे हंगे। बाहर की चीज खाने से बचें। रूकी हुई रकम वापस मिलने की उम्मीद है।

सिंह 

स्वभाव में जितनी सरलता होगी आप उतने आज काम बनेगें। आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा करने का माैका मिल सकता है। अधिक तनाव से काम प्रभावित होगा। व्यापारियों को अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रयास करने होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। अविवाहितों  के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। अनजान लोगों के चलते परेशानी हो सकती है।

कन्या 

आज आपको समाजसेवा से जुड़े कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। जोखिम लेने से बचना चाहिए। ऑफिस का माहौल खुशनुमा रहेगा। युवाओं को कैरियर संबंधी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। दिक्कत होने पर विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें। प्रभु की आराधना करें। कार्यस्थल पर चुनौती आएगी।

तुला 

आमदनी में भी वृद्धि के आसार है। आपको अपने कैरियर को आगे ले जाने के लिए समर्पण और ध्यान को बढ़ाने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाद की स्थिति से दूर रहें। कारोबार से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है।  निजी जिंदगी की परेशानियां झेल रहे लोगों को परिवार के लिए समय निकालना चाहिए । छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।

वृश्चिक 

कारोबार को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। निवेश के पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।  आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। हालांकि आज के दिन शुरू किया गया कार्य संतोषजनक रूप से पूर्ण होगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।

धनु 

कारोबार की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। कार्यस्थल पर फायदा होगा।आपको धन लाभ होगा। नया काम शुरू करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। दिन अच्छा रहेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। आफिस में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।

मकर 

आप चुनौतियों का सामना करेंगे।  इसके पहले पहले से मानसिक रूप से खुद तैयार रखें। बेहतर परिणाम देखने के लिए अपनी गतिविधियों की अच्छी योजना बनाएं। अनजान लोगों पर तत्काल भरोसा न करें। परिवार से जुड़ी दिक्कतों से मन विचलित हो सकता है। इसे आप अपने पार्टनर के सहयोग से दूर करने की कोशिश करें। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

कुंभ 

आपको आत्मिक शांति मिलेगी। कारोबारी से जुड़ी योजना बनाते हुए सतर्क रहें। शत्रुओं की वजह से आपके कार्य प्रभावित होंगे। रूके हुए धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। छात्रों को योजना बनाकर पढ़ाई करना चाहिए। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले प्रभु की आराधना जरूर करें। खानपान का ध्यान रखें। कैरियर संबंधी कार्य पूरे होंगे। तनाव दूर होगा।

मीन 

कारोबार  में सामान्य लाभ हो सकता है। यात्रा को टालें। शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिनचर्या में बदलाव होगा। आपके काम को प्रभावी रूप से करने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। नए काम के लिए योजना बनाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806-

No comments:

Post a Comment