जय परशुरामजीः
2 नवंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
02 नवंबर 2021 कार्तिक माह,कृष्ण पक्ष,तिथि द्वादशी, द्वादशी तिथि 11:31 AM तक उपरांत त्रयोदशी।नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 11:44 AM तक उपरांत हस्त,वैधृति योग 06:13 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग। राहुकाल 02:57 PM से 04:20 PM तक है ।चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफलः
मेष
आज का दिन परेशानियों में बीतेगा। धन को लेकर दिक्कत हो सकती है। मुख रोग या नेत्र रोग से ग्रसित हो सकते हैं। परिवार में कलह का वातावरण बन सकता है। कोई रिस्क न लें। नुकसान की आशंका है। कारोबारी दृष्टिकोण से भी मध्यम कहा जाएगा। नौकरी में लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकती है। नकारात्मकता ज्यादा रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ खुशखबरी मिलेगी। पीली वस्तुओं का दान करें। कोशिश करेंगे, लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने का भय है।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना कर सकते हैं। साझेदारी में कोई विवाद, टकराव हो सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सिरदर्द या नेत्र विकार से परेशान हो सकते हैं। आज आपकी मुलाकात पुराने मित्रों से होगी। त्यौहार की खुशियां मनाएंगे। खर्च सावधानी से करें। समय पर जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करें।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
सेहत खराब रहेगी। कारोबार को लेकर दिक्कत हो सकती है। अवसाद ग्रस्त मन रहेगा। धैर्य रखना होगा। ज्यादा अधीर होने से बचें। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। प्रसन्नता के अवसर मिलेंगे। घूमने के प्लान को टालें। तनाव से बचने का प्रयास करें।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज आपके कार्य सरलता से होंगे। परिवार का सहयोग मिल सकता है। कुछ भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। किसी की बात से ठेस लग सकती है। किसी जरूतमंद को दान करें। तनाव लेने से बचें। नशापान न करें। देर रात तक जागने से बचें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित रहेगी।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
आज का दिन उलझन में बीत सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्त रहेंगे। किसी दूसरे के मामले में न पड़े। अपने काम पर ध्यान दें। ईश्वर में आस्था रखें। स्वास्थ्य मध्यम, कारोबारी दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। भगवान श्री गणेश की आराधना करें। कष्ट दूर होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक विपरीत हो सकती हैं। कोई आपका विरोध कर सकता है। तनाव से दूर रहें। युवाओं को सफलता मिलेगी। कुछ बड़ी दिक्कत दूर हो सकती है। अज्ञात बाधा दूर होगी। खानपान को नियंत्रित रखें। ईश्वर की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
जीवनसाथी की पर ध्यान दें। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। पेट रोग से परेशान हो सकते हैं। कारोबार में कोई रिस्क न लें। अनजान लोगों से परेशानी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे। नौकरी में सुख रहेगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। किसी को सलाह न दें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। नकारात्मकता हावी रहेगी। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी जरूरतमंद को दान करें। प्रभु की आराधना से मन शांत होगा। यात्रा को टालें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। युवाओं की कोशिश कामयाब रहेगी।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
किसी के प्रति बदले की भावना न रखें। कारोबार में लाभ होगा। परेशानी दूर होगी। सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। यात्रा सुखद रहेगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते है। निवेश को टालें।
राशि स्वामी शनि
राशि नाम अक्षर ख, ज
नक्षत्र चरण भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
घर में कलह के संकेत हैं। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। तनाव हो सकता है। ज्यादा खर्च न करें। मनचाहे व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। त्यौहार का आनंद लेंगे। सकारात्मक रहने का प्रयास करें। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अनजान बाधा से प्रभावित रहेंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
साहस में बढ़ोतरी होगी। जोखिम ले सकते हैं। खानपान को सही रखें। व्यापार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। तनाव दूर होगा। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment