15 नवंबर : जानिए आज का राशिफल में आपका भविष्य फल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, November 15, 2021

 जय श्री परशुरामजी

15 नवंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 15-11-2021सोमवार ऋतु हेमंत,कार्तिक माह,पक्ष शुक्ल ,तिथि एकादशी (प्रातः 6:39 उपरांत द्वादशी पूर्ण रात्रि  
 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 6:09 शाम तक उपरांत रेवती पूर्ण रात्रियोग वज्र रात्रि 1:36 तक उपरांत सिद्धि ,राहुकाल सुबह 8:02 से 9:25 तक


 *आज का राशिफल* 

*मेष* – आज आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। माता से लाभ होने के संकेत हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा।

 *वृषभ* – कारोबार में मुनाफा हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।

 *मिथुन* – नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा।

 *कर्क* - आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभदायी है। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

 *सिंह* – गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय में बाधा आ सकती है। धार्मिक प्रवृत्तियों में दिन व्यतीत होगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। आरोग्य मध्यम रहेगा।

 *कन्या* – हितशत्रुओं के प्रति सावधान रहें। धन हानि के योग हैं। किसी यात्रा पर जाने से बचें। वाणी पर संयम रखें। गुस्सा पर काबू रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण दुख हो सकता है। नया काम करने से बचें।

 *तुला* – आज का दिन अच्छा होगा। धन लाभ के संयोग है। मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों के साथ खान-पान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। तन व मन की तंदुरस्ती अच्छी है।

 *वृश्चिक* – धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहकार मिलेगा।

 *धनु* – बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। संतानों के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। यात्रा-प्रवास करने से बचें।

 *मकर* – शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। निद्रा का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग रहेगा। पानी से संभलकर रहें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मानहानि होने की संभावना है।

 *कुंभ* - भाग्य की वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे।

 *मीन-* आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। खुद पर संयम रखें। मानसिक हानि हो सकती है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। दोस्तो के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। रिश्तों में मिठास आएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है। 



 *पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी* *मल्हार जिलाध्यक्ष* 
 विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।

No comments:

Post a Comment