जय परशुरामजीः
1 नवम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
1 नवंबर 2021 सोमवार, कार्तिकमाह, कृष्ण पक्ष , तिथि एकादशी, एकादशी तिथि 01:22 PM तक उपरांत द्वादशी।नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 12:53 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी ।इन्द्र योग 09:04 PM तक, उसके बाद वैधृति योग। राहुकाल 07:59 AM से 09:23 AM तक है। 06:39 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफलः
मेष
कारोबार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विरोधियों से सावधान रहें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। तनाव दूर होगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आज आप सकारात्मक रहेंगे। आज आप अच्छा काम करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन की समस्याओं को भी सुलझाने के लिए आज आप समय देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहें, जिससे परेशानी कम होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा को टालें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना है। कारोबार में निवेश के लिए समय अच्छा है। ज्यादा काम के चलते आप थकान महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात के दौरान पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्ति में समय व्यतीत होगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
नौकरी परिवर्तन विचार कर सकते हैं। छात्रों की कोशिशें कामयाब होंगी। किस्मत का साथ मिल सकता है। नई शुरुआत करने में भी आपको सफलता मिल सकती है। उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में नए सौदे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। तनाव दूर होगा। घूमने जा सकते हैं।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज का दिन अच्छा रहेगा। युवा कैरियर से जुड़े कार्य में सफल रहेंगे। भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन साथी की तबियत से चिंतित हो सकते हैं।आय बढ़ाने के लिए आप कोई नया तरीका अपना सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
आपको हर क्षेत्र में सफलता सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। लेनदेन से जुड़े मामले को लेकर दिक्कत हो सकती है। साझेदारों पर नजर रखें। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पुराने विवाद आज आपके सामने आ सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नई योजना बन सकती है। कुसंगति से दूर रहें।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
आज का दिन उलझन वाला रहेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी और व्यापार में समय पर सहयोग नहीं मिलने से दिक्कत हो सकती है। कुछ लोग आपके कार्य का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और बहुत कुछ करने के बारे में सोच सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान में लापरवाही न करें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
आपके रुके हुए काम अपने आप आगे बढ़ने लगेंगे। अज्ञात बाधा दूर होगी। कार्यस्थल पर सामंजस्य बना रहेगा। नए अवसर मिलेंगे, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी । आपका दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। किसी कार्य में कुछ नुकसान हो सकता है। युवाओं को लाभ होगा। खर्च सावधानी से करें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। व्यापार में वृद्धि होगी। किसी से मतभेद दूर होंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। अनजान लोग बाधा पहुंचा सकते हैं। उत्तेजित न हों।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
कारोबार की स्थिति अनुकूल हो सकती है। रूके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से नए विचार मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। साझेदार से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज अच्छा चलेगा।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। ज्यादा परिश्रम करना होगा। नई शुरुआत करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। धन लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव को टालें। सोच समझकर खर्च करें। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने व्यवहार को बेहतर बनाने का प्रयास करें। काराेबारियों के लिए समय शुभ है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। त्यौहार का आनंद लेंगे। कष्ट दूर होगा। सेहत ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment