बच्चों को लेकर माइके जाने से नाराज पति ने पत्नी को मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, October 22, 2021

 

बच्चों को लेकर माइके जाने से नाराज पति ने पत्नी को मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पति ने अपनी बीवी को मिट्‌टी तेल (केरोसिन) डालकर जिंदा जला दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने बीवी को इसलिए मारा डाला क्योंकि वो अपने बच्चों के साथ मायके चले गई थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने अब आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, पोखरा गांव के वार्ड नंबर 13 में थान सिंह चंदेल अपनी बीवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कुछ समय पहले उसकी बीवी अपने 3 बच्चों के साथ एक सप्ताह के लिए अपने मायके महासमुंद जिले के बिरकोनी चले गई थी। इसी बात से आरोपी थान सिंह नाराज था। इस बीच उसकी बीवी 11 अक्टूबर को अपने भाई और बच्चों के साथ वापस घर आ गई। मृतिका का भाई उसे छोड़कर घर वापस बिरकोनी चला गया था। पत्नी के घर आते ही थान सिंह ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और उसे गाली देने लगा।


गाली देने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि थान सिंह ने मिट्‌टी तेल उठाया और अपनी बीवी के शरीर पर डाल दिया था और उसके शरीर में आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर थान सिंह भाग निकला। इधर, जैसे ही आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर महिला की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने इस बात की शिकायत राजिम थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।


पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। लेकिन थान सिंह का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

No comments:

Post a Comment