30 अक्टूबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 30, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

30 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


30अक्टूबर 2021 शनिवार कार्तिक माह,कृष्ण पक्ष , तिथि नवमी, नवमी तिथि 02:43 PM तक उपरांत दशमी |,नक्षत्र आश्लेषा 12:52 PM तक उपरांत मघा ,शुक्ल योग 01:00 AM तक, उसके बाद ब्रह्म योग। राहुकाल 09:22 AM से 10:46 AM तक है ,12:52 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफल

मेष

ईश्वर की  आराधना से मानसिक शांति महसूस करेंगे। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक स्थिती ठीकरहेगी। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। सामाजिक कार्यों के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, रिश्ते की खबर मिलेगी। युवाओं का कैरियर बढ़ेगा।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। भौतिक साधनो जुटाने पर व्यय होगा। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें। बुजुर्गों की सेहत पर खर्च होगा। काराेबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी कार्य में निवेश कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है। मित्रों  से चर्चा होगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज आप बेहद सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके व्यवहार  से सभी प्रभावित होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्य ज्यादा रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। आज जोखिम लेने से बचें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ पार्टी का प्लान बनाएंगे। विद्यार्थियों को आज कामयाबी मिल सकती है। आज किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलेगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अफसरों से मुलाकात अच्छी होगी। आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आपका रूका हुआ काम पूरा होगा। आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

अकारण किसी विवाद में  पड़ सकते हैं। आज तनाव ज्यादा हो सकता है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार में कुछ कलह हो सकता है, जिसका असर आपके कार्य पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।  जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत दूर होगी। विरोधियों से सावधान रहें। किसी कार्य में आपको घाटा हो सकता है। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

ऑफिस में काम का दबाव कम रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों काे काफी मेहनत करनी होगी। शत्रुओं से सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन शानदार रहेगा।  परिवार के साथ घूमने जाएंगे। आज दिन मौजमस्ती में  बीतेगा। कारोबियों को आज अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे। तनाव दूर होगा। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। इस राशि के जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना  कर पड़ सकता है। किसी से उधार लेना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद को लेकर पारिवारिक कलह हो सकता है।तबियत बिगड़ने की आशंका है। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

मानसिक रूप बेहद शांत रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ मधुरता रहेगी। कुछ पुराने मामले के सुलझने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों से मतभेद दूर हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे।  योग, व्यायाम की ओर ध्यान देंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑफिस में कार्य का दबाव ज्यादा रहेगा। किसी से रिश्तेदार से मिलनेजा सकते हैं। पारिवारिक आयोजन होंगे। अनावश्यक खर्च न करें। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी मामले को लेकर विवाद सकता है। बुजुरगों के अनुभव का लाभ मिलेगा।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। रिश्तेदारों से पूर्व के विवाद दूर होंगे। आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार  के साथ समय बिता पाएंगे। जरूरी फैसले लेते समय आपको परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा करना चाहिए।आज आपको कार्यों में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। मित्रों से खुशखबरी मिल सकती है। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। रिश्तेदारों से पूर्व के विवाद दूर होंगे। आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार  के साथ समय बिता पाएंगे। जरूरी फैसले लेते समय आपको परिवार के लोगों से सलाह-मशविरा करना चाहिए।आज आपको कार्यों में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। मित्रों से खुशखबरी मिल सकती है। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आपको किसी कार्य में लाभ होगा। नया कारोबार आगे बढ़ेगा। घरेलू जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। सगे संबंधी से मुलाकात होगी। शुभ सूचना मिलेगी।  आज आपका कार्य मनोनुकूल होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। सेहत में सुधार होगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806



No comments:

Post a Comment