26 अक्टूबर : जानिए आज का राशिफल में आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, October 26, 2021

 जय परशुरामजीः

26 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


26 अक्टूबर 2021 कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, पंचमी तिथि 08:24 AM तक उपरांत षष्ठी ,नक्षत्र आद्रा ,शिव योग 01:31 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग।राहुकाल 02:59 PM से 04:24 PM तक है।चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों की ओर रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। भौतिक संसाधनों पर व्यय होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। अज्ञात बाधा दूर होगी। 

वृषभ

किसी बड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। कारोबारी यात्रा अनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी से मुलाकात होगी। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। घूमने का प्लान टालें। 

मिथुन 

जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। निवेश कर सकते हैं।  

कर्क

अच्‍छी खबर मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। साहस में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थित में सुधार होगा। 

सिंह 

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय में मंदी रहेगी। साथ काम करने वालों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें। नशापान न करें।  हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। आमदनी में निश्चितता रहेगी। 

कन्या

बाधा दूर होंगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। कोशिश कामयाब रहेगी। किसी से प्रभावित रहेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है।

तुला

नए कार्य से लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी को नियंत्रित रखें। जोखिम वाले कार्य करते समय सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को कैरियर के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा। निराशा हावी रहेगी। तनाव के अवसर आ सकते हैं। अनजान लोगों से सतर्क रहें। 

वृश्चिक

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। किसी लालच में न आएं। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। घूमने-फिरने से आनंद प्राप्त होगा। सोने-चांदी की वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी। लेनदेन सावधानी से करें। तनाव न लें। 

धनु 

कारोबार में अनायास लाभ होगा।  सफलता प्राप्त होगी। कुटिल लोग हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा। आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आज आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मित्रों से मुलाकात होगी।

मकर 

आज आप खुश रहेंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। आलस्य से बचें। राजकीय बाधा दूर होगी। धन लाभ के अवसर आएंगे।  

कुंभ 

जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। आज का दिन उलझऩ से भरा रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।ज्यादा खर्च हो सकता है। यात्रा को टालें। खानपान को नियंत्रित रखें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय मेेेें मदी रहेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। 

मीन 

छात्रों को काफी मेहनत करना होगा। किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। अनजान लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं।सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अफसरों से मुलाकात होगी। नए काम की शुरू कर सकते हैं। नौकरी मिलेगी। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। 


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ,ग.
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment