जय परशुरामजीः
23 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
23अक्टूबर 2021 शनिवार,कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि,तृतीया तिथि 03:01 AM तक उपरांत चतुर्थी, नक्षत्र कृत्तिका 09:53 PM तक उपरांत रोहिणी,व्यातीपात योग 10:32 PM तक, उसके बाद वरीयान योग, राहुकाल 09:21 AM से 10:46 AM तक है, चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफलः
मेष
आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। युवाओं को लाभ होगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार से जुड़ी योजना सफल होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी को सलाह न दें। विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। वाहन सावधानी से चलाएं। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
काफी दिनों से रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उधार न दें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है।आलस्य न करें।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
कारोबार लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। सहयोगियों से अनबन हो सकती है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजर खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
मित्रों का साथ मिलेगा। समय पर कार्य होंगे। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा। बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम न लें।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। खानपान का नियंत्रित रखें।
राशि स्वामी शुक्
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
किसी जरूरमंद का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अनजान लोगों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। किसी से अचानक विवाद हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का संग रहेगा।व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुखद खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। भागदौड से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आज छात्रों को लाभ होगा। रिश्ते की सूचना मिलेगी।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। किसी उत्साव में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। आनंददायक भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। तनाव दूर होगा। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
जमीन-जायदाद में हिस्सा मिलेगा। आपका किसी से विवाद हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। समय अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। खुश रहेंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment