21 अक्टूबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 21, 2021

 जय परशुरामजीः

21 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


21अक्टूबर2021कार्तिक माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रतिपदा तिथि 10:16 PM तक उपरांत द्वितीया , नक्षत्र अश्विनी 04:17 PM तक उपरांत भरणी , वज्र योग 09:00 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग,राहुकाल 01:36 PM से 03:01 PM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा ।

आज का राशिफलः

मेष 

आज किसी भी कार्य के लिए आलस्य न करें। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नौकरी मेें तरक्की मिलेगी। किसी बात को लेकर मित्रों से बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आज दुखद सूचना मिल सकती है। परेशान रहेंगे। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। छात्रों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। नए प्रोजेक्ट के कार्य को फिलहाल टालें। निवेश से फायदा होगा। सेहत कमजोर रहेगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

आज का दिन शानदार रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। पदोन्नति मिल सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

अधूरे मन से कोई कार्य न करें। यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारों पर नजर रखें। किसी कार्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। मित्रों से मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

 सिंह

आज का दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। रिश्ता तय होगा। किस्मत का साथ रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। बेवजह खर्च न करें। किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। शांत रहने का प्रयास करें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। लेनदेन करते समय जल्दबाजी न दिखाएं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। परिवार में कलह हो सकता है। बोलचाल के दौरान सतर्क रहें। अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

 तुला 

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। बड़ी दिक्कत दूर होगी। मानसिक उलझन दूर होगी। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आज का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। नए कार्य को शुरू कर सकते हैं। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। उधार देने से बचें। आपका सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

आज जोखिम से जुड़े कार्य न करें। किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य रहेगा।  बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगी। योग व्यायाम को अपना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी से बहस हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। तनाव हो सकता है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर 

किसी भी कार्य को आज न टालें। धन संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। दंपत्ति घूमने जाएंगे। अपने मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। तनाव न लें।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। मेहमान आ सकते हैं। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। देर रात तक कार्य न करें। सेहत कमजोर रहेगी। अज्ञात बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। करोबार में मंदी हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

सफलता के द्वार खुलेंगे। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा। छात्रों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। रोजमर्रा के कार्यों को न टालें। आलस्य करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।    

राशि स्वामी वृहस्पति 

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment