मस्तुरी महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे दिल्ली रवाना
गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्टः
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः 13 सितंबर पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी महिला अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे महिला टीम के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए दिल्ली रवाना ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश मे सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के महिला अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे दिल्ली जाते हुए यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि अखिल राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिल्ली में 15 सितंबर को देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ऊन्होने कहा कि15 सितंबर को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग को लेकर दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाना है।आमजन के हितों के लिए केंद्र सरकार के विरुद्ध इस लडाई मे जनता की आवाज उठाने मे कोई कसर नही छोडेगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश अनुसार हम अपने महिला मोर्चा को लेकर धरना प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment