चुनाव की नहीं आई नौबत, धीरेंद्र बने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष
सभी प्रमुख पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से हुई नियुक्ति।
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुरः अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रभारी डॉ. विशाल चंद्राकर की अगवाई में रविवार को जूना बिलासपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। विकास खंड व ग्राम समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की उपस्थिति में अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए रायशुमारी का दौर प्रारंभ हुआ। पहले सार्वजनिक और फिर बंद कमरे की चर्चा के बाद भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर के वर्तमान अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे की दोबारा ताजपोशी की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की।
जिला प्रभारी डॉ. चंद्राकर ने संगठनात्मक गतिविधियों को दुस्र्स्त करने के साथ ही किसानों की समस्याओं को बढ़चढ़कर उठाने और समस्याओं के निदान के लिए हर संभव कोशिश करने की अपील नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की। आपसी रायशुमारी से संगठन के काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जरूरी टिप्स भी दिए। नवनिर्वाचित पदाधिकरियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने किसानों की समस्याओं के लिए हर समय उपलब्ध रहने के साथ ही गांव-गांव पहुंचकर भारतीय किसान संघ की रीति नीति से किसानों को परिचित कराने और संघ से जोड़ने का संकल्प भी लिया।
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष माधो सिंह व जिला महिला प्रमुख चांदनी भारद्वाज को दूसरी बार मौका दिया गया है। तीनों की दूसरी बार ताजपोशी की गई है। पहले इन पदाधिकारियों की संगठन ने तदर्थ नियुक्ति की थी। अब पूर्णकालिक नियुक्ति की गई है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। तीन वर्ष बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र दुबे के नाम का प्रस्ताव मस्तूरी विकासखंड प्रमुख महेंद्र पटेल ने रखा। समर्थन लक्ष्मी सिन्हा, प्रफुल्ल मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद व बिल्हा विकासखंड प्रमुख महेश यादव ने किया। महामंत्री पद के लिए हेमंत सोनू तिवारी के नाम का प्रस्ताव चांदनी भारद्वाज ने रखा। धीरेंद्र दुबे व भानूप्रताप पटेल ने समर्थन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए माधोसिह के नाम का प्रस्ताव धीरेंद्र दुबे ने किया सोनू तिवारी ने समर्थन किया।
ये हैं पदाधिकारी
अध्यक्ष- धीरेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष- विजय यादव व राजू सिंह,महामंत्री-हेमंत सोनू तिवारी,सह मंत्री- प्रकाश अवस्थी, कोषाध्यक्ष- माधो सिंह, प्रचार प्रमुख -अनिल पटेल, कार्यालय मंत्री- विक्रम सिंह।
जिला महिला प्रमुख- चांदनी भारद्वाज, युवा प्रमुख- राजीव रंजन शर्मा, जैविक प्रमुख-राघवेंद्र सिंह रिसदा, बीज आयाम प्रमुख- राम सुशील पांडेय, सहकारिता -प्रमुख मनहरण साहू, राजस्व प्रमुख- लक्ष्मी सिन्हा, पर्यावरण जल संवर्धन- दिनेश तिवारी, विधि प्रमुख- अजय सोनी, विद्युत प्रमुख- देवकुमार कौशिक, नलकूप प्रमुख- वीणा तिवारी, कृषि प्रमुख- प्रफुल्ल मिश्रा। कार्यकारिणी सदस्य में विनोद शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, सुकदेव साहू, महेंद्र कौशिक की नियुक्ति की गई है।
इन्होंने कहा
किसानों से संबंधित मुद्दों को लेकर संगठन हमेशा से ही सक्रिय रहा है। आंदोलन के साथ ही रचनात्मक ढंग से कामकाज कर रहे हैं। संगठन विस्तार के लिए काम करेंगे। किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। किसानों की समस्या के समाधान के लिए सरकार को बाध्य करेंगे। जो जिम्मेदारी मिली है उसे टीम भावना के साथ पूरा करेंगे।
No comments:
Post a Comment