महिला कांग्रेसी बढती रसोई गैस की महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करने दिल्ली रवाना...। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, September 14, 2021



महिला कांग्रेसी बढती रसोई गैस की महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करने दिल्ली रवाना...।

 गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्टः

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुरः बिलासपुर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता लौहात्रे ने दिल्ली जाते समय जानकारी दी उनका कहना है राष्ट्रीय अध्यक्ष जो के आह्वान पर व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बढती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा मोदी सरकार की ओर तकरीबन पेट्रोल व डीजल  की कीमतों मे इजाफा किया जा रहा है।

ऊपर से अब रसोई गैस की कीमतें भी बढा दी गई है।जिससे आम आदमी के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है।कोरोना के कारण लाखो लोगो ने अपने रोजगार खो दिए हैं।और लाखों लोगों ने अपनो को खो दिया है।ऐसे में लोगों की आर्थिक सहायता करने के बजाय मोदी सरकार लोगों की महंगाई से कमर तोड रही है।

केंद्र सरकार लगातार बढती महंगाई पर चुप बैठी है, आमदनी बढ नहीं रही है,लेकिन हर रोज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम मे बढोतरी हो रही है।लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।महिला कांग्रेस केंद्र सरकार को जगाने के लिए उग्र आंदोलन करने दिल्ली जा रही है।जिसके तहत 15 सितंबर को महंगाई को लेकर दिल्ली मे महिला कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्र स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन दिल्ली में  बिलासपुर महिला जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे,प्रतिमा सहारे, सुकृता बादल खुटे,,तारूनी सारथी, नेहा भारती, सीमा यादव, एवं गौरेला पेंड्रा छ.ग.राज्य से अनेक महिला कांग्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुए।


No comments:

Post a Comment