14 सितंबर का राशिफल एवं आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, September 14, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

14 सितंबर का राशिफल एवं आपका भविष्य 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


आज का राशिफलः

मेष 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से बहस हो सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना फिलहाल कम है। उधार किसी को न दें। निवेश को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। अनजान लोगों पर तत्काल भरोसा न करें। लेनदेन सावधानी से करें। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। पैतृक मामलों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है। शांत रहने का प्रयास करें। क्रोध को नियंत्रित करें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। अनावश्यक खर्च न करे।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

 मिथुन 

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जरूरी फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। अचानक किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाजी लोगों को नए अवसर मिलेंगे। अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी अनजान की बातों पर भरोसा न करें। वाहन या जमीन खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। रिश्ता तय हो सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आज आपके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट ज्यादा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। किस मित्र से विवाद के चलते तनाव में रहेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। ऋण की रकम अदा कर पाएंगे। आपकी मुलाकात रिश्तेदारों के साथ हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए जल्दबाजी न करें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी ।   

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज आपको कामयाबी मिलेगी। काफी दिनों बाद पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। कुसंगति से दूर रहें। जोखिम न लें। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर बहस होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कर्ज की रकम वापस मिेलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

 तुला 

कर्ज की रकम वापस मिलेगी। वहीं परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने के कारण इलाज में काफी खर्च हो सकता है। आपको खुशखबरी मिलेगी। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ उलझनें रहेंगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

विरोधियों की हरकतों के चलते आपको नुकसान होने की आशंका है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। आपको सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए लोन या कर्ज लेना पड़ सकता है। आपको अनजान लोगों से काफी सतर्क रहना होगा। लेनदेन करते समय पूरी तरह सावधान रहें। नए काम से आपको लाभ होगा। आप सगे संबंधियों के यहां जा सकते है। पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं। आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। तनाव ग्रस्त हो सकते हैं। किसी विवाद के चलते आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जाएंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान फिलहाल त्याग दें। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

ऑफिस में कुछ मौकों पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सहयोगियों से अनबन होने के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी को बदलने पर विचार कर सकते हैं। अपने विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। कानूनी मामले धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। आपका खर्च ज्यादा होगा। बचत योजनाओं में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्राओं से मानसिक शांति मिलेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

आपको नई योजनाओं की जानकारी मिलेगी। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आप परिवार के साथ बेहद खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक चलती रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपका काम आपको लाभ देगा। कर्ज देते समय पूरी जानकारी हासिल कर लें। व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। यात्राओं पर जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी होगा। विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 /9977701806

No comments:

Post a Comment