भाजपा प्रवक्ता संदीप पात्रा ने कहा...कांग्रेस नेताओं की महत्वाकांक्षा में झुलस रहा है पंजाब... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, September 30, 2021



भाजपा प्रवक्ता संदीप पात्रा ने कहा...कांग्रेस नेताओं की महत्वाकांक्षा में झुलस रहा है पंजाब...

'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस की अस्थिरता को राहुल की असफलता बताते हुए भाजपा ने चेताया कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण यहां अस्थिरता का गंभीर परिणाम होता है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की महत्वाकांक्षा में पंजाब झुलस रहा है।

यूं तो पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के अंदर ही उथलपुथल है और भाजपा ने इसी बहाने राहुल को निशाना बनाया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड में बोल रहे हैं कि भारत का कोई बार्डर नहीं है। पात्रा ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने उस सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाया था जो पाकिस्तान में जाकर वहां के सेना प्रमुख बाजवा के गले मिले थे। पंजाब सीमावर्ती राज्य है।


पात्रा ने कहा कि यह सीधे-सीधे राहुल गांधी की असफलता है, लेकिन अगर मीडिया सवाल उठा रहा है तो उसे धमकाया जा रहा है। अभद्रता की बात कही जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सारे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन भाजपा ने तो किसी को नहीं धमकाया।


पात्रा ने कहा कि मनीष तिवारी जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी राज्य की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पंजाब की स्थिरता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद छुट्टी पर शिमला गया था।

No comments:

Post a Comment