ममता बनर्जी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव आज..ममता मजबूत, भाजपा को चमत्कार का भरोसा..! - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, September 30, 2021



ममता बनर्जी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव आज..ममता मजबूत, भाजपा को चमत्कार का भरोसा..!

'हमसफर मित्र न्यूज' 


कोलकाता।।आज गुरुवार 30 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाला मतदान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ‘अहम’ चुनाव है। वैसे सरसरी तौर पर देखा जाए तो इस चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वही भारतीय जनता पार्टी की जीत अगर होती है (जिसकी उम्मीद कम ही है) तो उसे चमत्कार ही माना जाएगा। भवानीपुर की सीट ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट रही है। भवानीपुर में हो रहे इस उपचुनाव के नतीजे का असर ममता का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। ममता हारी (जिसकी उम्मीद कम है)तो ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी गवानी पड़ सकती हैं। यहां भाजपा ममता बनर्जी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। पार्टी ने ममता के मुकाबले प्रियंका टिबरीवाल को मैदान में उतारा है। ममता बनर्जी ने इस साल की शुरुआत में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, लेकिन शुभेंदु अधिकारी से हार गईं। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने चुनाव के दौरान वोटिंग में गड़बड़ी और हिंसा की आशंका जताई है।

अप्रैल-मई में हुए चुनाव में नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी से हारने के बावजूद उनकी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना। उन्होंने पांच मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन संविधान के मुताबिक उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के छह महीने के भीतर पांच नवंबर तक विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है। ऐसे में ममता ने दूसरी बार के लिए कोई चांस न लेते हुए भवानीपुर को चुना, क्योंकि ये उनकी पारंपरिक सीट रही है। ममता बनर्जी ने 2011 और 2016 में भवानीपुर से जीत हासिल की थी। राज्य में विधान परिषद नहीं होने से भवानीपुर उपचुनाव शायद उनके राजनीतिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। वही भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के गत विधानसभा चुनाव के ठीक विपरीत इस चुनाव को लो प्रोफाइल में लड़ रही है। आज हो रहे मतदान के ठीक पहले जहां भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं का कहना है कि आज हो रहे भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी की जीत नामांकन भरने के साथ ही तय हो चुकी थी। हमें बस यह देखना है कि वे कितने हजार वोटों से चुनाव जीतती हैं।

No comments:

Post a Comment