जय श्री परशुरामजीः
7 सितंबर का राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
7 सितंबर 2021 : मंगलवार भाद्र माह कृष्ण पक्ष – अमावस्या तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने के साथ ही साध्य योग रहेगा। आज सुबह 6.21 बजे तक अमावस्या की स्थिति रहेगी तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। चंद्र का गोचर कन्या राशि पर होगा।
आज का राशिफलः
मेष
खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। जुआ, सट्टा, लाटरी जैसे व्यसनों से दूर रहें। नुकसान की आशंका है। आज खर्च अधिक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। कैरियर को लेकर चिंता दूर होगी। जोखिम लेने से बचें। बुजुर्गों का ख्याल रखे।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन अपनी निजी बात किसी से शेयर न करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। आज आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ को योग बन रहे हैं। परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
आज अचानक बड़ा खर्च सामने आने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। तनाव रहेगा लेकिन इससे दूर रहने का प्रयास करें। विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है, लेकिन परिवार के सहयोग से आपकी चिंता दूर होगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी की बातों में न आएं।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न लें। खर्च करने से पहले सोच विचार कर लें।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नए विचार आएंगे, जिसे अनुभवी लोगों के साथ शेयर करें। धन लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। साझेदारों पर नजर रखें।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
कठिनाइयों का बखूबी मुकाबला कर पाएंगे। आपके कारोबार का फैलाव हो सकता है। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। सेहत का ख्याल रखें। शांत रहें। प्रभु की आराधना करें। हर समस्या दूर होगी। निवेश को फिलहाल टाल दें।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
नई जगह घूमने जाएं। जोखिम न लें। शत्रुओं से सावधान रहें। ज्यादा खर्च हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश कर सकते हैं। पैरों या हड्डी से जुड़ी शिकायत हो सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहें। योग आदि व्यायाम करें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
सफलता मिलेगी। पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। जिससे आपकी आर्थिक समस्या का हल होगा। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के मौके मिल सकते हैं। तनाव दूर होगा। आपको नया काम शुरू करने के लिए धैर्य रखना होगा
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते है। छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवार की आर्थिक हालत बेहतर होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम लेते वक्त सावधान रहें। जुआ, सट्टा आदि से दूर रहें। अनजानों पर भरोसा न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। दंपत्ति आज मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। सेहत अच्छी रहेगी। जोखिम न लें। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज ज्यादातर काम पूरे जाएंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
जिम्मेदारियों को आज पूरा कर पाएंगे। आज मानसिक रूप से आप प्रबल रहेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है। धार्मिक काम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। शासकीय कार्य पूरे करेंगे। दिनभर खुश रहेंगे।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10,11
दिशा पश्चिम
मीन
नौकरीपेशा लोगों को काम का तनाव रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ दिन बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। आज प्रभु की आराधना में मन लगेगा। तनाव की स्थिति रहेगी।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर



No comments:
Post a Comment