6 सितंबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, September 6, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

6 सितंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


6 सितंबर 2021 : सोमवार, भाद्र माह, कृष्ण पक्ष – चतुर्दशी तिथि, मघा नक्षत्र होने के साथ ही शिव योग रहेगा। आज दर्श अमावस्या की स्थिति रहेगी।  चंद्र का गोचर सिंह राशि पर होगा।

 आज का राशिफल 

मेष 

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है।  आज का दिन बेहतर ढंग तरीके से गुजरेगा। रिश्तेदारों, मित्रों से भेंट  होगी। जीवनशैली में बदलाव होगा। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे।  सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। शरीरीरिक दर्द से परेशान हो सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

बेहद व्यस्त रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। ज्यादा खर्च होने से बजट प्रभावित हो सकता है।  किसी बीमारी से राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन परेशानी से भराहो सकता है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे। नई योजनाओं काे  क्रियान्वित कर सकते हैं। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। दिन सामान्य रहेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार करेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। ज्यादा खर्च करने की प्रवृत्ति से बचें। कुसंगति से हानि हो सकती है। आज नई जानकारी मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कारोबार में आज सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का पूरासहयोग मिलेगा। धन लाभ होने के अवसर आएंगे। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के  लिए इंतजार करना होगा।  आलस्य न दिखाएं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

ऋण से मुक्ति मिल सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। गोपनीय चर्चा सावधानी के साथ करें। नए लेनदेन को लेकर सावधान रहें। व्यवसाय के सिलसिले में  यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है । सेहत का ध्यान रखें। जोखिम वाले कार्य न करें। आज प्रभु आराधना में मन लगेगा। खुशखबरी मिलेगी। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। आपकी दिनचर्या में  परिवर्तन होगा।  धऩ लाभ होने की संभावना है। लेकिन खर्च भी ज्यादा होगा।कारोबाार में उन्नति होगी। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है। सगे संबंधियोंसे मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घूमने का प्लान  बनाएंगे।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे।कारोबार से जुड़ी नई योजना बनेगी।  घूमने जाने के लिए योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक

अनावश्यक के खर्चों पर काबू रखें। प्रबुद्ध लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक रूप से आपके कार्यों की सराहना होगी। छात्रों को लाभ होगा।   शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

आज का दिन बेहतर ढंग तरीके से गुजरेगा। रिश्तेदारों, मित्रों से भेंट  होगी। जीवनशैली में बदलाव होगा। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। जरूरतमंद की मदद करेंगे।  सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। छात्रों के लिए अच्छा दिन है। शरीरीरिक दर्द से परेशान हो सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

किसी से मतभेद हो सकता है। काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मुलाकात कर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने की कोशिश करें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।  धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

राशि धातु चांदी, लोहा

कुंभ

लाभ होने की संभावना है। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। जोखिम वाले कार्य न करें ।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। किसी मित्र से मुलाकात होगी। साझेदारी मेें काम शुरू कर सकते हैं। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

मकान परिवर्तन कर सकते हैं। किसी मित्र से अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी को सलाह न दें। दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.। 
9098571220/9977701806



No comments:

Post a Comment