4 सितंबर : जानिए आज का राशिफल एवं आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, September 4, 2021

 जत्र श्री परशुरामजीः

4 सितंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


4 सितंबर 2021 : शनिवार, भाद्र माह,कृष्ण पक्ष – द्वादशी तिथि, पुष्य नक्षत्र होने के साथ ही वरीयान योग रहेगा। आज प्रदोष व्रत का पालन किया जाएगा।  चंद्र का गोचर कर्क राशि पर होगा।

आज का राशिफलः

मेष 

विरोधियों से सावधान रहें। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। चिंता रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

धर्म सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अधीरता न करें। उत्तेजना और क्रोध पर नियंत्रण रखें । अपने विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जीवन का आनंद लेंगे। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

कार्यस्थल पर सुधार होगा। कारोबारी योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। झंझटों में न पड़ें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। किसी प्रकार का जोखिम न लें। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

रूकी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दफ्तर के सहयोगियों से मदद मिलेगी।प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

घर-परिवार की चिंता रहेगी। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। प्रतिद्वदी सक्रिय रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम वाले कार्य न करें। युवाओं को सफलता मिलेगी। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं।  कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।  लाभ में वृद्धि होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। तनाव दूर होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रूकी हुई रकम प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

किसी रिश्तेदार के यहां से अशुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है।  कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता रहेगी। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य सरलता से संपन्न होंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

किसी से विवाद हो सकता है। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। बड़े कारोबारी सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम से जुड़े कार्य को टालें। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। मित्र व संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। आय बनी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। खर्च सावधानी से करें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806



No comments:

Post a Comment