जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, August 8, 2021

 

जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


आज  8 अगस्त 2021, श्रावण माह कृष्ण पक्ष – अमावस्या तिथि, आज रवि-पुष्य योग की स्थिति बन रही है।व्यतिपात योग रहने के साथ चंद्र का गोचर कर्क राशि पर होगा। 


आज रविवार का राशिफलः

मेष 

आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा। आप बेहद शांत अनुभव करेंगे। पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से लेनदेन न करें। बातचीत करते समय सतर्क रहें। निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। विरोधियों पर नजर रखें। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

 वृषभ 

आपका दिन शानदार रहेगा। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिलेगी। अच्छा का दिन अच्छा बीतेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। आपका काम आगे बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। वाहन सावधानी से चलाएं 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

 आपकाे आज घाटा हो सकता है। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें। काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। दिन सुकून के साथ बीतेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें। किसी काम में लाभ की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे। हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।आपका अधिक खर्च होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आपको धन लाभ होगा। आपको किसी बुद्धिजीवी की मदद मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। विवाहित आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में लाभ होगा।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

आपका किसी से विवाद हो सकता है। दफ्तर में काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है। तनाव को कम करने का प्रयास करें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। ज्यादा रात तक कार्य न करें।अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। नया काम शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबार में लाभ की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी की सलाह से आपके कार्य पूरे होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

कुछ लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव रहेगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से पूछकर लें। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत में सुधार होगा।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की जानकारी मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। काम पूरे होंगे। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे ।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे। आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य सेवा में ज्यादा खर्च होगा। आपका बजट प्रभावित हो सकता है।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.9098571220.

No comments:

Post a Comment