कृष्ण जन्माष्टमी को बंद रहेगी ये दुकानें - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 5, 2021



कृष्ण जन्माष्टमी को बंद रहेगी ये दुकानें 

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। सर्व यादव समाज बिलासपुर ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जिले में पूर्ण रूप से मांस एवं मदिरा (शराब) दुकान में बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग जिला कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है।

सर्व यादव समाज बिलासपुर द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम ज्ञापन सौपा गया। समाज के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने मांग करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश सहित भारत में यह पर्व बड़े धूम-धाम से हर वर्ग के लोग मनाते है, अनेक जगहों पर मटकी फोड आयोजन एवं पूजा अर्चना हेतु मंदिरों के साथ-साथ हर घरों में उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन में लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने एवं मटकी फोडने टोली बनाकर निकालते है, ऐसे धार्मिक वातावरण के दौरान मांस मदिरा (शराब) की दुकान खुले होने के कारण कुछ लोग शराब का सेवन कर वातावरण में विध्न पैदा कर अशांति फैलाने से भी नही चुकते जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा अनेक धार्मिक अवसरों, राष्ट्रीय पर्वो एवं धर्म गुरूवों की जयंती के अवसर पर शराब एवं मांस की दुकाने पूर्ण रूप से बंद रखी जाती है। इसी तरह हम सरकार से मांग करते है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर जिले में भी मांस मदिरा (शराब) की दुकाने बंद कर बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, यह मांग सर्व यादव समाज करता है।

इस अवसर पर बुधराम यादव, रामचन्द्र यादव, शिवचरण यादव, विष्णु यादव, डीसी यादव, किरण संतोष यादव, किशोर यादव, सुनीता यादव, गीता यादव, कन्हैया यादव, मनोज यादव, राम सिंह यादव, भरतलाल यादव, सुरेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, मन्नूलाल यदु, संतोष यादव, मनोहर यादव, भरत यादव, श्रीराम यादव लालजी यादव, मनीराम यादव, मनोज यादव, सतीश यादव, प्रकाश यादव, कन्हैया यादव, ओंकार यादव, नंद कुमार यादव, अभिमन्यु यादव, संतोष यादव, सतीश यादव, देवचरण यादव, मनोहर यादव, दुर्गा यादव, किरण यादव, श्रद्धा यादव, संगीता यादव, अंजू यादव, लक्ष्मी यादव, ममता यादव, हेमलता यादव, सरिता यादव, कस्तुरी यादव, ममता यादव, नीरा यादव, उषा यादव, ज्योति यादव, आकाश यादव, अनिल यादव, आयुष यादव, विक्की यादव, गोलू यादव, छोटू यादव, मंजीत यादव, देवेन्द्र यादव, मनीष यादव, कमल यादव, शंभु यादव, अवी यादव, महेन्द्र यादव, वासुदेव यादव, आयुष यादव, गोपाल कृष्ण यादव, पुकार यादव, विशाल यादव, देवेन्द यादव, वाशु यादव, हिमांशु यादव, शिवा यादव, राघव यादव, यशवंत यादव, देवेश यादव, सहित समाज के जिला पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी, युवा सहित यादव बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment