बिलासपुर में युवक की हत्या:धारदार हथियार से चेहरे और शरीर को गोदा, दलदल में फंसा मिला शव; देर रात हत्या कर फेंकने की आशंका - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 2, 2021



बिलासपुर में युवक की हत्या:धारदार हथियार से चेहरे और शरीर को गोदा, दलदल में फंसा मिला शव; देर रात हत्या कर फेंकने की आशंका 

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार सुबह दलदल में फंसा हुआ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मोपकाखार क्षेत्र में सोमवार सुबह निकल रहे लोगों की नजर दलदल में एक शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मस्तुरी के किरारी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ अलकु के रूप में हुई है। उसकी मां BSNL ऑफिस में कार्यरत हैं। युवक यहां राजकिशोर नगर में किराये से रहता था।

देर रात हत्या किए जाने की आशंका

युवक की हत्या देर रात कर शव फेंके जाने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि मोपकाखार का इलाका शाम होते ही सुनसान हो जाता है। यहां लोगों की आमद कम ही होती है। युवक को लेकर कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद जानकारी स्पष्ट होने की संभावना है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार सुबह दलदल में फंसा हुआ मिला। उसके चेहरे और शरीर पर घाव के कई निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मोपकाखार क्षेत्र में सोमवार सुबह निकल रहे लोगों की नजर दलदल में एक शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त मस्तुरी के किरारी निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर उर्फ अलकु के रूप में हुई है। उसकी मां BSNL ऑफिस में कार्यरत हैं। युवक यहां राजकिशोर नगर में किराये से रहता था।

No comments:

Post a Comment