3 अगस्त का राशिफल एवं पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, August 3, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

3 अगस्त का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


3 अगस्त 2021 मंगलवार आज श्रावण माह, कृष्ण पक्ष- दश्मी तिथि, रोहिणी नक्षत्र के साथ ध्रुव योग रहेगा। चंद्र का गोचर वृषभ राशि पर होगा। दोपहर 3.49 बजे से 5.30 बजे तक राहुकाल रहेगा।

आज का राशिफल 

 मेष 

कारोबारी को आगे बढ़ाने की योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। जोखिम न उठाएं। भाइयों से मतभेद खत्म होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कुसंगति से दूर रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। तनाव दूर होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।  विरोधी शांत रहेंगे। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी बात पर विवाद हो सकता है। तनाव रहेगा। वाहन व मशीनरी का उपयोग करते सावधानी बरते। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर संयम  रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर तनाव रह सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी आवश्यक है। जोखिम लेने से बचें।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आपको आज लाभ होगा। यात्रा फलदायी रहेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आलस्य हावी रहेगा। आज का दिन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। जोखिम न लें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अधिक खर्च हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। खानपान में लापरवाही न बरतें। रोजगार प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। किस्मत का साथ मिलेगा। मित्र व संबंधियों से मेल-मिलाप होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

 कन्या 

यात्रा पर जा सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। कार्य से लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से लाभ में वृद्धि होगी। ज्यादा जिम्मेदारी के चलते थकान रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

अनजान लोगों से सावधान रहें। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। रुके कार्य बनने लगेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कार्य का बोझ अधिक रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

कर्ज की रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। निवेश के प्रस्ताव पर विचार करेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। दूसरों की भावना का ख्याल रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। तनाव बढ़ेगा। कारोबार ठीक चलेगा।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु

अपने मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। कुसंगति से दूर रहें। खर्च पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे।  जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। तनाव दूर हो सकता है।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आज सकारात्मक रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। स्वयं का कार्य खुद करें। दूसरों पर भरोसा न करें। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

कार्यस्थल पर चुनौती रहेगी। डूबा हुआ पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विरोधियों का काम सिद्ध नहीं होगा। कार्य में आसानी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। दफ्तर में काम का बोझ बढ़ेगा। थकान महसूस होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी ओर से लाभ होगा। तनाव दूर होगा। किसी भी विवाद की स्थिति से दूर रहें।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 /9977701806

No comments:

Post a Comment