12 अगस्त : जानिए आज का राशिफल में आपका भविष्य - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, August 12, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

12 अगस्त का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


12 अगस्त 2021 :  श्रावण माह शुक्ल पक्ष – चतुर्थी  तिथि, आज भद्रा की स्थिति बन रही है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने के साथ ही सिद्ध योग निर्मित होगा। चंद्र का गोचर कन्या राशि पर होगा। आज विनायक चतुर्थी व्रत का पालन किया जाएगा।आज गुरुवार को भगवान श्री विष्णु जी की विशेष कृपा होगी। 

गुरुवार 12 अगस्त 2021 

आज का राशिफल 

मेष

आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी से विवाद हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवाओं को लाभ होगा। पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। परिवार के सदस्यों से मतभेद बढ़ सकते हैं। संपत्ति संबंधी विवाद फिलहाल यथास्थिति में रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। लेनदेन करते समय बेहद सावधान रहे। शत्रुपक्ष मजबूत रहेगा ।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

आज आप काफी खुश रहेंगे। आपकी बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। अफसर आपकी सराहना करेंगे। आज आपके दिमाग में आज लगातार नए विचार आते रहेंगे।  आज आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कामकाजी लोगों के खुशखबरी मिलेगी। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे। विद्यार्थियों का ज्यादा मेहनत करनी होगी। कर्ज देते समय सावधान रहें। जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज किसी मुद्दे पर मित्रों के साथ बहस हो सकती है। कुसंगति से दूर रहें। नशापान न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। नई परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए काम शुरू सकते सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहन करना होगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक आयोजन के चलते खर्च ज्यादा होगा। आपका बजट प्रभावित रहेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। जरूरी  सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह अच्छा समय है।  अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठाएं।  धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों का सहयोग रहेगा। किसी की बातों में न आएं। उधार की रकम वापस मिलेगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी चंद

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

विरोधी सक्रिय रहेंगे। दफ्तर में किसी से अनबन होने की नौबत आ सकती है। आप अभी कुछ नए प्लान के बारे में सोच रहे थे। उनको शुरू करने का समय आ गया है। आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा। आप आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। धन लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।  छात्रों को सफलता मिलेगी। युवा अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज का दिन परिवार के साथ बिताएं। बच्चों को घुमाने ले जाएं। आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है।  खानपान को लेकर आज बेफिक्री दिखा सकते हैं। आप जो काम कर रहे हैं उसकी सफलता पर विश्वास रखें।  किसी को अपने मामलों में दखलंदाजी न करने दें। पारिवारिक विवाद दूर होगा। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज आपको उपहार मिल सकता है।आपके व्यवहार से कई लोग प्रभावित होंगे। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

आज का दिन ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। नई योजनाएं बनाएं। घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा ।  अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें । आपको नई सूचना मिलेगी। आपकी सभी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आज वाणी पर नियंत्रण रखें। बातचीत करते समय अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। आपको आज तनाव हो सकता है। कारोबारियों के लिए निवेश करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। लोगों से मिले, नई राह मिलेगी। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। कुसंगति को त्यागें। युवाओं को नौकरी मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

आज आपको काफी सावधान रहना होगा।  विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपको को गलत समझ सकते हैं । किसी की सलाह से आपको विपरीत स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। आज आप यात्रा न करें।वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। आप निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। अधिक खर्च होने से चिंतित रहेंगे। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

आज आप सकारात्मक  रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। आपकी सलाह से कई लोगों के काम बनेंगे। आप अपने कौशल कई दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। आपकी सराहना होगी। धन लाभ होगा। व्यवसायियों को नए मौके मिलेगें। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक कार्यक्रम के चलते आज आपके पास काफी जिम्मेदारी होगी। आज आपकी रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ सकता है। हर स्थिति में ईमानदार बने रहें। आप अपने लक्ष्य पूरा कर सकेंगे। आज आपको धन लाभ होगा। आपका कार्य बेहद सफलता देने वाला होगा। किसी संबंधी से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रभु की आराधना करें। खानपान में लापरवाही न करें। अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न करें।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

 मीन

आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। किसी भी विवाद से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की मदद कर पाएंगे। कुसंगति से बचें। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम न लें। यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात साथ रखें। आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220

No comments:

Post a Comment