महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, July 8, 2021

 

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




पचपेड़ी क्षेत्र की महिला से छेड़खानी करने के आरोपित युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पचपेड़ी क्षेत्र की महिला दुकान चलाती है। उनकी दुकान में धुर्वाकारी निवासी भागवत प्रसाद जांगड़े बुधवार की सुबह 7:30 बजे सामान लेने पहुंचा था। इस दौरान महिला को अकेली पाकर वह बुरी नियत से छेड़खानी करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपित वहां से भाग निकला। बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी। फिर रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित ग्रामीण के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ग्रामीण की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment