हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कोरोना संक्रमण से देहावसान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, July 8, 2021


हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कोरोना संक्रमण से देहावसान

 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पांच बार लोकसभा सदस्य, एक बार केंद्रीय मंत्री और आठ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह का दूसरी बार कोरोना संक्रमित होने के कारण निधन

राकेश खरे की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब नहीं रहे। हिमूाचल की राजनीति की अरसे से धुरी बने रहे राजा वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी में अज तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि आईजीएमसी के एमएस डा. जनक ने की है। वीरभद्र सिंह को दूसरी बार कोरोना का अटैक होने पर आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था और उन्होंने इससे पहले एक बार कोरोना पर विजय प्राप्त की थी। बताया जाता है की दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया । इस बार वह जिंदगी की जंग हार गए। उन्होंने आज गुरुवार की सुबह 3:40 पर अंतिम सांस ली। वीरभद्र सिंह के निधन से हिमाचल और भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया है

वीरभद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वीरभद्र सिंह तीसरी, चौथी, पाँचवी, सातवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य भी रहे। उन्हे मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 28 मई, 2009 को इस्पात मंत्री बनाया गया था। राजनीति के अतिरिक्त वीरभद्र सिंह ने कई सामाजिक और सांस्कृतिक निकायों के साथ भागीदारी की है। वे संस्कृत साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष भी रह चुके है। वीरभद्र सिंह आठ बार विधायक, छ: बार मुख्यमंत्री और पांच बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं।

No comments:

Post a Comment