पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, July 27, 2021

 

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें किया नमन

गौतम बोन्दरे की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



 रायपुर । पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है।


    श्री बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपना बचपन कठिन परिस्थितियों में गुजरा, लेकिन परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। उनके फौलादी इरादों और सरल सहज स्वभाव ने सभी का दिल जीता। आज वे हजारों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।


चमत्कारिक प्रतिभा के धनी डॉ. कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत है कि वह सभी धर्म, जाति एवं सम्प्रदायों के व्यक्ति नज़र आते हैं। वे एक ऐसे सर्वस्वीकार्य भारतीय हैं जो देश के सभी वर्गों के लिए 'एक आदर्श' बन चुके हैं।

No comments:

Post a Comment