रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक का सम्मान समारोह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, July 29, 2021



 रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक का सम्मान समारोह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया 

बिलासपुर से 'गौतम बोन्दरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में आज पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद अब्दुल इब्राहिम एवं उनके साथियों द्वारा किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ,अरुण सिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत के रूप में शामिल रहे। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मेरी नियुक्ति कर संगठन पर भरोसा जताया है।आज आप सब मेरा और प्रमोद नायक का सम्मान कर रहे हैं वह कार्यकर्ताओं का सम्मान है। अटल श्रीवास्तव ने कहा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में एक पर्यटन विभाग कार्यालय होगा। जहां से बिलासपुर के आसपास के पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, और पर्यटन स्थल तक जाने- आने की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ़ पर्यटन को देश में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत है, जिसका प्रमाण नगर निगम चुनाव में देखने को मिला है। कांग्रेस के पार्षद रेलवे परिक्षेत्र में जीत कर आए हैं। मुझे जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। मैं कोशिश करूंगा कि अपने दायित्वों का निर्वहन आप सब के सहयोग से अच्छे ढंग से कर सकूं।


कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नसीम खान, उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा ,महामंत्री देवेंद्र सिंह बाटू ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडे ,एम आई सी सदस्य अजय यादव, पार्षद साईं भास्कर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमितेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामशरण यादव एवं अध्यक्षता कर रहे अरुण सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय ने सम्मान समारोह आयोजन करने के लिए पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल, महेंद्र यादव सचिव शहर कांग्रेस कमेटी, राजा व्यास संयुक्त महामंत्री और शेखर कुमार संयुक्त महामंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस को बूथ स्तर पर और मजबूत करने के लिए रामशरण यादव और प्रमोद नायक के नेतृत्व में हम सब कड़ी मेहनत करेंगे, ताकि आगे भी रेलवे परीक्षेत्र कांग्रेस का गढ़ बना रहे।  हम सभी को अटल श्रीवास्तव जी का नेतृत्व हमेशा मिलता रहे। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल खान ने किया । आभार प्रदर्शन महेंद्र यादव ने किया ।इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नसीम खान ने भी स्वागत भाषण दिया और अतिथियों का स्वागत किया। नसीम खान का जन्मदिन होने के कारण केक काटकर जन्मदिन भी समारोह स्थल पर मनाया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जोगेंद्र गोयल सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पार्षद प्रतिनिधि राज बंजारे ,चंद्रशेखर यादव, नवीन कुमार ,राजेश त्रिवेदी, राकेश भार्गव, मोहम्मद अयूब, पुरुषोत्तम टंडन, विष्णु तिवारी, जगन पटनायक ,वरुण दास, ब्लॉक महिला अध्यक्ष ममता हाटकेश्वर ,श्रीमती सरिता शर्मा, किरण कश्यप ,ब्रह्मदेव सिंह, एसआर टाटा, आशुतोष शर्मा, अल्ताफ कुरेशी, रोशन पाटले, मकसूद खान, इलियास खान, लाला यादव, अभिषेक कुर्रे, राजेश नागपुरे,बल्लू यादव, सोनू बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम के अंत में सिंधु भवन के कार्यालय में सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामचरण यादव का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट में दी गई।

No comments:

Post a Comment