भारतीय मजदूर संघ का 66वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 24, 2021

 भारतीय मजदूर संघ का 66वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेश के समस्त श्रमिको को एवं प्रदेशवासियोंसियों को भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस की बधाई दी

रायपुर से 'मनोज शुक्ला' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेश के समस्त श्रमिकों व प्रदेशवासियों को शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ की 66वां स्थापना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने बताया कि भारत के सबसे बड़े केंद्रीय श्रमिक संघठन भारतीय मजदूरों संघ की 66वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में सभी संघो एवं महासंघों व उद्योगों  में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री धृतलहरे ने आगे कहा कि  भारतीय मजदूर संघ की स्थापना भोपाल में महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई थी।

 भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी श्रम आन्दोलन का अग्रणी संगठन है। भारतीय मजदूर संघ पूरे भारत में श्रमिकों की आवाज़ बनकर उभरा है। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर विपदा के समय में बढ़-चढ़कर कर अपनी दायित्वों का निर्वहन किया है।  स्थापना के समय से ही भारतीय मजदूर संघ ने देशहित, उधोग हित व श्रमिकों के हित में कार्य करना प्रारम्भ कर दिया था जो आज भारत का सबसे बड़ा स्वतंत्र केंद्रीय श्रमिक संगठन बना है।

No comments:

Post a Comment