24 जुलाई : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या कह रहे हैं सितारे... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 24, 2021

 जय परशुरामजीः

24 जुलाई का सम्पूर्ण राशिफल एवं आज का पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

24जुलाई 2021 दिन शनिवार,आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, पूर्णिमा तिथि 08:06 AM तक उपरांत प्रतिपदा तिथि 05:50 AM तक उपरांत द्वितीया ,नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 12:40 PM तक उपरांत श्रवण ,विष्कुम्भ योग 06:11 AM तक, उसके बाद प्रीति योग 03:15 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग,राहुकाल 09:15 AM से 10:54 AM तक है | चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा ।

आज का राशिफलः

मेष 

आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।  आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका काम ठीक चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपका दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा।  अपनी दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपके व्यवहार सेसभी प्रभावित होंगे । नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है।  

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आपको आज संभलकर रहना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी की तबियत खराब होने के चलते आप तनाव में रखें। आज किसी मित्र के साथ कुछ तथ्यों पर असहमति हो सकती है । नुकसान होने की आशंका है। कुछ दिनों से आप परेशानियों से जूझ रहें, यह कुछ दिन और चल सकता है। परिवार के साथ दिन बिताएं। अपने पार्टनर के साथ आज ट्रैवल के लिए जाएं। प्रभु की आराधना करें। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है।  आपको कोई उलझाने की कोशिश करेगा । वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों को लाभ होगा।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। बचत पर ध्यान दें। आज आप सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी जिम्मेदारी पूरी होगी।  आपको मानसिक संतोष होगा। नए काम से लाभ होगा। लाइफ पार्टनरके साथ आगामी कार्यों की योजना बनाएं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। पूरी योजना बनाकर काम करना चाहिए। इसी से आपकी कार्यशैली में परिवर्तन आएगा। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। नई योजना पर निवेश करने के संकेत मिल रहे हैं। ईश्वर की आराधना करें। आप अपने करीबी लोगों के साथ  मुलाकात हो सकती है। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज आपकाे सावधान रहना होगा। किसी शत्रु की वजह से नुकसान होगा। जरूरी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। आपका दिन सामान्य रूप से बीतेगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी निभानी होगी।   जीवन की चुनाैतियों से निपटने के लिए आप अपनी योग्यताओं और कौशलों को निखारने का मौका मिलेगा। आपकी सराहना होगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। सकारात्मक बातचीत से  विचारों को गति मिलेगी । किसी चीज के पाने के लिए अधीरता न दिखाएं। संतोष रखना होगा। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। किसी काम के नहीं होने से विचारों में  नकारात्मकता न आने दें। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। अपने खर्च को नियंत्रित  रखें। सेहत को ठीक रखने के लिए योग, ध्यान का अभ्यास करें। बिना माांगे किसी को सलाह देने से बचें। विवाद होने की आशंका है। आज आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। आप कई तरह के बातों को एक साथ सोच रहे हैं। इससे आपको क्षति हो सकती है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। दफ्तर की बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।  आज आपको शुभ सूचना मिलेगी।  सामाजिक कामों में हिस्सा लेते हैं।आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज जीवनसाथी के साथ काफी समय बिता पाएंगे। तनाव दूर होगा।  

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

किसी परेशानी के कारण आपके व्यवहार गुस्सा झलकेगा। अपनी परेशानी को दूर करने के लिए अनुभवी लोगों से मदद लें। जीवनसाथी की समस्या पर ध्यान दें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। आप काफी महत्वाकांक्षी हैं। आज आपके सामने कुछ बड़ी चुनौती या विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के लोगों की मदद करेंगे।  धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जोखिम वाले कार्य से दूर रहें। अनजान लोगों की वजह से नुकसान होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आप अपनी अधिकांश जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। पूजापाठ से मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में  लाभ होगा। आपका ध्यान प्रभु की आराधना में लगेगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। विवाहित घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बोलचाल पर संयम रखें। किसी की उलझन दूर कर सकेंगे। जोखिम से जुड़े कार्य के दौरान सावधान रहें। शत्रु पक्ष से नुकसान संभव है। आय के नए अवसर मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिलेगा।  यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है।  खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।  

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आपको सावधान रहना होगा। किसी काम में नुकसान हो सकता है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। शत्रुओं की  हरकतों पर नजर रखें। आपका काम आगे बढ़ेगा। उधार की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। उत्साहित रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है।  आपकाे लाभ होगा। बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से जिम्मेदारी पूरी होगी।  मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

आज कारोबार को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। आप काफी खुश रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेग। अध्यात्म, सत्संग की ओर रूझान बढ़ेगा। काफी उत्साहित रहेंगे। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों या मित्रों से मुलाकात होगी। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। निवेश से लाभ होगा। जमीन या वाहन आदि खरीद सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। नए प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। कुसंगति से बचें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर 

आज सामाजिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। अज्ञात लोगों से लेनदेन करते समय सावधान रहें। तत्काल किसी पर भरोसा न करें।नुकसान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।  बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी की वजह से बेहद तनावग्रस्त हो सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। सेहत बिगड़ सकती है।  आपको शत्रुओं से आज सतर्क रहना होगा। अधिक खर्च होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। जोखिम को टालें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ

आज आपको काफी सावधान रहना होगा। अपरिचित लेनदेन न करें। अपनी निजी जानकारी अनजान लोगों को न दें।आपका काम आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बाहर का खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। बुजुर्गों का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर की जिम्मेदारियों को पूरी करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी।  सगे संबंधियों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। दिन अच्छा बीतेगा।  सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आज किसी के साथ विवाद हो सकता है। अपने काम को लेकर ढिलाई न बरतें। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में आज अफसरों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। शत्रुओं से सतर्क रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जरूरी कार्यों में खर्च होगा। कारोबार की स्थिति कमजोर रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आपका काम अच्छा चलेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। आपका किसी से पुराना मतभेद सुलझेगा।  आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। चिंता दूर होगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 /9977701806

No comments:

Post a Comment