ट्रैक्टर चालक ने 5 नाबालिग लड़की को अपहरण कर 2 दिनों तक जंगल में रखा, रेप की आशंका
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायडीह (गुमला), जासं। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के एक सुदूरवर्ती गांव में पांच नाबालिग स्कूली छात्राओं को ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। इसके बाद दो दिनों तक पांचों लड़कियों को जंगल में रखा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस ट्रैक्टर चालक व नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। इनमें दो लड़की सगी बहनें हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 9 जुलाई को रायडीह से ट्रैक्टर में एक डीलर का खाद्यान्न लेकर नौ बजे उक्त गांव पहुंचा था।
वहां खाद्यान्न उतारने के बाद ड्राइवर पांचों लड़की को बहला फुसला कर रायडीह ले आया। इधर लड़कियों के माता- पिता उनकी खोज करते रहे। किसी ने उन्हें ट्रैक्टर पर जाते देखा था। उन्होंने बच्चियों के परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर के मालिक से पता किया। फिर नवागढ़ डूमर टोली गांव के ड्राइवर जॉनसन और अमित को पकड़ा। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने इनकी जमकर धुनाई की। इनकी निशानदेही पर रायडीह पतरा टोली से सटे नवागढ़ हरीना छापर गांव के चड़री पहाड़ जंगल से तीन लड़कियों बरामद किया गया। परिजनों ने तीनों लड़कियों को लेकर रायडीह थाना के हवाले कर दिया है। जबकि अन्य दो लड़कियां अभी भी लापता है। इन्हें ढूंढने में पुलिस जुटी है।
'जागरण' से साभार

No comments:
Post a Comment