दंतेवाड़ा जिले में 1 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार
'हमसफर मित्र न्यूज'
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि दंतेवाड़ा जिले में एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
इस नक्सली की गिरफ्तारी गुड़से के जंगलों से हुई है, और इसकी पहचान पांडु मुचाकी के रूप में हुई है। बता दें कि दंतेवाड़ा में एक तरफ लोन वर्राटू अभियान के तहत नक्सली सरेंडर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है और उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है।
इसी ऑपरेशन के तहत कटेकल्याण थाना के बल और डीआरजी की संयुक्त टीम गुड़से गीदम के जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी। तभी एक शख्स जवानों को देखकर भागने लगा।
जवानों ने जब उसे पकड़ा तो उसकी पहचान एक लाख के इनामी पांडु मुचाकी के रूप में हुई। ये नक्सली कटेकल्याण थाने के 7 मामलों में नामजद है।
'सिर्फ सच' से साभार

No comments:
Post a Comment