मैनेजर के साथ टेस्ट ड्राइव करने निकला, रास्ते में कार रोकर बोला-मास्क पहन लो भाई, खरीदने उतरा तो कार लेकर ही भाग निकला चकमा दे गया, तलाश कर रही पुलिस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, June 14, 2021

 

मैनेजर के साथ टेस्ट ड्राइव करने निकला, रास्ते में कार रोकर बोला-मास्क पहन लो भाई, खरीदने उतरा तो कार लेकर ही भाग निकला चकमा दे गया, तलाश कर रही पुलिस

चोर की तस्वीर भी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान कोई आपसे मास्क पहनने को कहकर आपकी कार ले जाए तो कैसा लगेगा। सुनने में थोड़ा अजीब है ना। पर बिलासपर शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है। जहां एक ऑटो डील की दुकान में मैनेजर का काम करने वाले शख्स को अपने ग्राहक को कार टेस्ट ड्राइव के लिए देना ही मंहगा पड़ गया है और ये ग्राहक टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर ही भाग गया है। इतना ही नहीं इस चोर ने चोरी की जो तरकीब निकाली वो और हैरान कर देने वाली है। आरोपी ने पहले मैनेजर को मास्क नहीं पहनने पर टोक के हमदर्दी दिखाई, फिर जैसे ही वो मास्क खरीदने कार से नीचे उतरा आरोपी कार लेकर ही फरार हो गया है।

पूरा मामला जिले के सिरगिट्टी थाना इलाके का है। पुलिस अब इस अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। वहीं आरोपी ऑटो डील की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। फिलहाल पुलिस इस शातिर चोर की तलाश कर ही है।

मां के लिए कार खरीदना है

आरोपी तिफरा ओवर ब्रिज डीपीएस स्कूल के पास ऑटो डील की दुकान में कार खरीदने आया था। इस दौरान उसने यहां के मैनेजर संदीप भोसले से मुलाकात की और अपने मां के लिए कार खरीदने की बात कही । इसके बाद संदीप ने आरोपी को कार दिखाया, जिस पर आरोपी ने उस कार का टेस्ट ड्राइव करने के लिए कहा।

बस स्टैंड के पास रुकवाई कार

इसके बाद संदीप ने उसे कार का चाबी सौंप दी और खुद ड्राइविंग सीट की बगल सीट में बैठ गया। मगर यहां संदीप से ये गलती हुई कि उसने मास्क नहीं लगा रखा था। जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और उसे बस स्टैंड के पास कार रोककर कहना लगा कि मास्क लगालो भाई रिस्क क्यों लेना। जिसके बाद संदीप जैसे ही कार से बाहर मास्क खरीदने निकला आरोपी कार लेकर फरार हो गया। जिस पर दुकान के संचालक ने आरोपी के खिलाफ सिरगिट्टी थाने में केस दर्ज कराया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment