जागरूकता अभियान:घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए किया आमंत्रित करते कर्मचारी और जनप्रतिनिधि।
नपं. सीएमओ और कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाने किया लोगों को जागरूक
पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
प्रशासन कोविड वैक्सीनेशन के लिए महा अभियान चला रही है। इसके तहत शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।नगर पंचायत मल्हार में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे महा अभियान के तहत नगर पंचायत मल्हार सीएमओ सत्यनारायण देवांगन और नगर पंचायत कर्मचारी ने नगर पंचायत के सभी वार्ड में लोगों के घर घर जाकर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर अस्पताल के कर्मचारियों सहित सुबह 10 से शाम 6 बजे तक वैक्सीन लगवाई जा रही है।
नगर में वैक्सीन की रफ्तार काफी धीमी है।डर के कारण लोग वैक्सीन लगवाने नही पहुंच रहे हैं।ऐसे में नगर पंचायत के सीएमओ सत्यनारायण देवांगन ने नागरिकों के बीच घर घर जाकर जनप्रतिनिधियों कर्मचारियों के साथ लोगों को जागरूक किया इससे संतोषजनक परिणाम देखने को मिले।
नगर पंचायत सीएमओ सत्यनारायण देवांगन ने बताया की सामाजिक लोग उन्हीं के बीच के होते हैं और उनकी बात नागरिक ज्यादा गंभीरता से सुनते हैं हमने भी मल्हार नगर मे यह प्रयोग किया हमने लोगों के बीच घर घर जाकर वैक्सीन लगवाने की अपील किया।इससे कुछ संतोषजनक परिणाम सामने आया।
मल्हार नगर पंचायत के सीएमओ खुद प्रतिदिन कर्मचारियों के साथ नागरिकों के बीच पहुंच कर घरों घर वैक्सीन टीकाकरण करा रहे हैं और सामाजिक लोगों से आगे निरंतर आमजनों को जागरूक करने की अपील कर रहे हैं।
वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक प्रयास किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment