प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर देवी मंदिर मे पूजा व वृक्षारोपण - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, June 30, 2021

 


प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के दो साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर देवी मंदिर मे पूजा व वृक्षारोपण

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




मस्तुरीःमल्हार मां डिडिनेश्वरी देवी मंदिर मल्हार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरीके अध्यक्ष नागेंद्र राय द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का 2 वर्ष सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण होने पर देवी डिडिनेश्वरी के मंदिर मे षोडशोपचार पुजा हवन कर संगठन और कांग्रेस पार्टी के उज्जवल भविष्य और मरकाम जी के दीघार्यु के लिए कामना किया गया। 

पर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ,वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी एवं,पूर्व विधायक प्रदेश सचिव, महिला ब्लॉक अध्यक्ष व सभी कांग्रेसीगण ने मिलकर ग्राम जोंधरा के सोसायटी के प्रांगण मे फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया 

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग है हमे वृक्षारोपण के साथ ही साथ इनकी देखभाल भी करनी होगी।अगर हम सभी ये संकल्प लें कि हर व्यक्ति एक पौधा रोपित करें तो आने वाले समय मे हमारी आगे की पीढी को स्वच्छ हवा, पानी मिल सकता है और बीमारियों से भी निजात मिलेगा।आज भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहें हैं जिसका भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे है आक्सीजन के कमी के रूप में कोरोना काल मे कितने लोगों की जान चली गई।वृक्षों की रक्षा एवं उनके रखरखाव पर जोर देते हुए कहा कि आज वृक्ष तो कई लोग लगाते हैं।इसके लिए सरकार की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं किन्तु बिना संरक्षण के अभाव मे सूख जाते हैं।आज आवश्यकता है वृक्षों के रख रखाव की ऊन्होने सभी लोगों को वृक्ष संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि प्रदूषित पर्यावरण के खतरों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एक एक वृक्ष लगाने का संकल्प करना चाहिए।वृक्षारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से कोरोना महामारी से समाज को बचाया जा सकता है।

इस अवसर पर ब्लॉक कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय  सहित पूर्व विधायक दिलिप लहरिया, प्रदेश महासचिव राजकुमार अंचल, प्रदेश सचिव किरण तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पान्डेय, संतोष दुबे,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,जिला सचिव टाकेश्वर पाटले, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे,नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष अनिल कैर्वत,अमित पान्डेय एल्डरमैन मल्हार, किरण पाटले एल्डरमेन,लक्ष्मी भार्गव, जोंधरा सरपंच उतरा रात्रे, रघुराज पान्डेय,उदय भार्गव, बादल खुटे,राजनारायण तिवारी, बजरंग चंद्राकर, दिनेश शर्मा, बिन्दु जायसी,डाक्टर दीपक लहरे,विक्रम तिवारी,रामहरी कैर्वत, शैल कैर्वत,मंदिर समिति मल्हार,सहित मस्तुरी ब्लॉक के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कांग्रेसीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment