सामूहिक बालात्कार एवं हत्या की जांच के लिये दल जायेगी ग्राम पौंसरी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 4, 2021

 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जांच के लिये किया कमेटी गठित

सामूहिक बालात्कार एवं हत्या की जांच के लिये दल जायेगी ग्राम पौंसरी

'हमसफर मित्र न्यूज' 

         जिला बलौदाबाजार भाटापारा के ग्राम पौंसरी में विगत दिनों 25 मई 2021 दिन बुधवार को 7 वर्षीया अनुसूचित जाति (सतनामी समाज) के बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसका गला दबाकर हत्या करके हाथ-पैर को बांधकर उस बच्ची को पत्थर के वजन से बांधकर कुंआ में फेंक दिया गया।

        इस मसले पर पुलिस के द्वारा जो एफ. आई. आर. (FIR) दर्ज किया गया है उसमें घोर लापरवाही करते हुए  आनाचार मामले की धारायें नहीं लगाई गयी है। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा केवल हत्या की धारा के आधार पर जांच किया जा रहा है।जिससे  प्रतीत हो रहा है कि दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

       इस दु:खद घटना की भाजपा द्वारा घोर निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मामले की गंभीरता से जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया है। यह जांच दल दिनांक 05 जून 2021 दिन शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिला के ग्राम पौंसरी जाकर पीड़िता के परिजनों के मुलाकात कर मामले की सूक्ष्मता से जांच करेगी।

        भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मार्केडेय ने दु:ख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद ही गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस राजनैतिक दबाव के चलते पूरे मामले में पर्दा डाल रही है। इस पूरी घटना की निंदा करते है और पीड़िता के परिवार को  न्याय मिले इसकी प्रदेश सरकार के मांग करते है।

       गठित जांच दल में अ.जा. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, पूर्व सांसद डॉ. भूषण लाल जांगड़े,पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नू लाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले,गोविन्द राम मिरी, दयालदास बघेल, राजमहंत सांवलाराम डाहरे, निर्मल सिन्हा, रामलाल चौहान, श्रीमती सरला कोसरिया, अम्बेश जांगड़े, डॉ. सनम जांगड़े, श्रीमती केराबाई मनहर, श्रीमती सरोजनी बंजारे, संजय ढीढी, विनोद खांडेकर, राजमहंत डोमनलाल कोरसेवाड़ा, मनाराम घृतलहरे, चोवादास खांडेकर, विक्रम मोहले, रामकुमार भट्ठ, श्रीमती सुशीला भट्ठ, श्रीमती चंद्रकांता माण्डले, श्रीमती पूनम मार्कंडेय एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल है।


दयावंत धर बांधे
प्रदेश महामंत्री
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment