अॉपरेशन थिएटर में हुए गैंगरेप के पीड़िता की मौत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, June 8, 2021

 

अॉपरेशन थिएटर में हुए गैंगरेप के पीड़िता की मौत 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


प्रयागराज (उ प्र)। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (SRN) हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में जिस युवती के साथ कथित गैंगरेप हुआ था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवती को यहां 31 मई की रात गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसकी आंत का ऑपरेशन हुआ था। मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेत्री ऋचा सिंह ने पुलिस और डॉक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि पीड़िता की मौत एक बड़ी साजिश है। पुलिस दोषियों को बचाने में जुटी हुई है। ऋचा ने आरोप लगाया कि एक हफ्ते बाद भी पुलिस ने इस मामले में FIR नहीं दर्ज की। ये बेटी के साथ अन्याय है।

 

पीड़िता ने लिखा था- डॉक्टर अच्छे नहीं हैं, मेरे साथ गंदा काम किया

   पीड़िता मिर्जापुर से प्रयागराज के स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज कराने आई थी। आंत के ऑपरेशन के बाद लौटी युवती अचेत लग रही थी और कुछ कहना भी चाह रही थी। युवती को जब उसके भाई ने पेन और कागज दिया तो उसने कंपकंपाते हाथों से लिखा कि डॉक्टर अच्छे नहीं हैं। सब मिले हैं। कोई इलाज नहीं किया और उसके साथ गंदा काम किया। युवती के लिखते हुए भी उसके चचेरे भाई ने वीडियो बनाया है और उसको भी वायरल कर दिया है।


   वीडियो में उसका सगा भाई भी बैठा हुआ है। भाई ने बताया कि पीड़ित मिर्जापुर की रहने वाली है। उसे 31 मई की रात गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी आंत का ऑपरेशन किया गया था। देर रात जब उसको वार्ड में छोड़ा गया तो वह कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन बोल नहीं सकी। जब उसे कागज दिया गया तो उसने लिखकर बताया कि चार लोगों ने उसके साथ रेप किया है।


मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं

   डॉक्टर्स की एक कमेटी ने जांच के बाद रेप के आरोपों को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गलतफहमी के चलते ये आरोप लगाया गया है। ये मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को भी जांच टीम ने सौंप दी है।


   हॉस्पिटल प्रशासन पहले ही आरोपों को सिरे से खारिज कर चुका है। प्रिंसिपल डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि युवती के ऑपरेशन में 8 लोगों की ड्यूटी लगी थी। इसमें 5 लेडी स्टाफ शामिल थीं।


'साभार' 

No comments:

Post a Comment