देर रात भोजन करने से आपको हो सकता है ये 5 गंभीर समस्याएं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, June 6, 2021

 'आज का सेहत' 

देर रात भोजन करने से आपको हो सकता है ये 5 गंभीर समस्याएं 

प्रस्तुति - 'एम. के. सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मनुष्य के दिनचर्या में काफी परिवर्तन हो रहा है, काम के बोझ से खाने-पीने का सही समय का अनुपात करने में असमर्थ हो रहा है। यही वजह से कोई देर रात भोजन करने में मजबूर हो जाते हैं फलस्वरूप काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आइए 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में आज बात करते हैं देर रात भोजन करने से क्या समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं... 


प्राचीन काल से ही स्वस्थ्य जीवन जीने हेतु सही समय पर सोना, सुबह सही समय पर जागना एवं सही समय पर भोजन करने की दिनचर्या का पालन किया जाता था और आयुर्वेद भी यही सिद्धांत देता है। लेकिन वर्तमान में इन चीजों का अव्यवस्थ‍ित होना कई बीमारियों को जन्म देता है। इन्हीं में से एक है रात को देर से भोजन करना। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो जानें इसके यह 5 नुकसान - 


1. पाचन शक्ति - 

अगर आप देर रात को भोजन करते हैं तो इसका असर आपकी पाचन शक्ति पर पड़ता है। इससे आपकी पाचन शक्ति क्षीण होती है और भोजन ठीक से नहीं पचता जिससे कब्ज, पेट साफ न होना, बवासीर एवं कोलोन व आंतों की बीमारियां हो सकती हैं।


2. मोटापा - 

देर रात खाना खाने के बाद सोना एवं भोजन का सही पाचन न होने से शरीर में बिना पचा भोजन कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है। यह मोटापे की सबसे बड़ी वजह बनता है।


3. अनिंद्रा -

 देर रात भोजन करने से न तो भोजन का पाचन होगा और ना ही आप चैन से सो पाएंगे। आपको पर्याप्त और चैन की नींद के लिए भोजन का ठीक से पाचन बेहद जरूरी है। 


4. चिड़चिड़ापन - 

अगर आप पर्याप्त मात्रा में सुकून की नींद नहीं ले पाते, तो इसका असर आपकी मानसिक सेहत पर भी पड़ता है। दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, नतीजतन चिड़चिड़ापन पैदा होता है।


5. हृदय रोग - 

देर रात किया जाने वाला भोजन एसिडिटी और पेट व सीने में जलन पैदा कर सकता है, जिसका असर हृदय एवं आपके ब्लडप्रेशर पर भी पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि रात को समय पर भोजन करें और इन बीमारियों से बचें।



No comments:

Post a Comment